RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नैक की नई सुधार प्रणाली हेतु शिक्षक व कर्मी को जागरूक बनना होगा : प्राचार्य प्रो नरेंद्र पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।एम. एम. महिला कॉलेज, आरा में आई क्यू ए सी के तत्वावधान में नैक की नई सुधार प्रणाली पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें न्यू बाइनरी सिस्टम और मेट्युरिटी बेस्ड ग्रेड अक्करीडिटेशन सिस्टम के बारे मे विस्तार से बताया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने की।कार्यशाला का उद्देश्य नैक की बदली हुई मान्यता प्रणाली के प्रति शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गान के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. पालित द्वारा मुख्य अतिथि प्रो. कैलाश सी. पटनायक, मुख्य सलाहकार (एच ई आई) एवं सचिव, लोक सेवा संघ, नई दिल्ली को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।प्रो. पालित ने कहा कि वर्तमान समय में नैक का मूल्यांकन व्यवस्था पूरी तरह बदल चुका है। ऐसे में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी को नई प्रणाली समझना होगा, किस प्रकार की तैयारी और कौन सा क्रियाकलाप का संधारण करना है।इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।मुख्य वक्ता प्रो. कैलाश सी. पटनायक ने अपने व्याख्यान में भारत में नैक से मान्यता प्राप्त संस्थानों की संख्या, भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रकार, वर्चुअल पीयर टीम विज़िट, बाइनरी सिस्टम एवं एम बी जी एल प्रणाली के अंतर को सरल एवं व्यावहारिक ढंग से समझाया। उन्होंने शिक्षक-छात्र अनुपात, सकल नामांकन अनुपात , प्रवेश एवं उत्तीर्ण छात्रों के अनुपात जैसे महत्वपूर्ण नैक संकेतकों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने संस्थागत विकास कार्यक्रम (आई डी पी), महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की सेल की भूमिका तथा पर्यावरण ऑडिट, जेंडर सेंसटाइजेशन, ग्रीन ऑडिट, अकादमिक एवं प्रशासनिक ऑडिट, ऊर्जा ऑडिट, आई सी टी एवं डेटा सुरक्षा ऑडिट के महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही भारतीय ज्ञान प्रणाली , बौद्धिक संपदा अधिकार , शिक्षकों की परामर्श, शोध एवं विकास गतिविधियों में भागीदारी तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए वेलनेस क्लब की स्थापना पर भी बल दिया।
इस अवसर पर लोक सेवा संघ, नई दिल्ली के तकनीकी सलाहकार एस. एम. नयाब ने आई सी टी टूल्स एवं आई सी टी सक्षम संस्थागत प्रणाली के विषय में जानकारी देते हुए तकनीक के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ. विजयश्री ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए यह आशा व्यक्त की कि प्रो. पटनायक का मार्गदर्शन नैक मान्यता प्राप्त होने तक महाविद्यालय को निरंतर मिलता रहेगा तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों को शीघ्र ही महाविद्यालय की कार्यप्रणाली में लागू किया जाएगा।

Related posts

गया: डीएम ने किया सदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

महाकुंभ:अदानी द्वारा इस्कॉन की निःशुल्क जायकेदार सात्विक महाप्रसाद से रोज मिट रही सैकड़ों श्रद्धालुओं की भूख,प्यास और थकान।

rktvnews

दुमका:रानेश्वर प्रखंड में JSLPS के CIF ऋण से दीदियों को टोटो वितरण।

rktvnews

गया डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम ने मध्य रात्रि को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों, विभिन्न पार्किंग स्थलों, विभिन्न सड़को का घूम घूम कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

rktvnews

नैनीताल पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर।

rktvnews

भोजपुर:रविवार को भी खुलेंगे विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण काउंटर ,कर सकतें हैं विपत्रों का भुगतान।

rktvnews

Leave a Comment