RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:“एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा कवच टूटा” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

उमरिया/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)26 जून।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल के निर्देशन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत साथिया समूह द्वारा जिले में आगामी पल्स पोलियो अभियान के प्रति जनजागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाकर पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में चंदिया तहसील में साथिया प्रशिक्षक प्रकाश असाटी एवं पूजा पांडे के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को पल्स पोलियो अभियान का संदेश दिया गया। रैली के दौरान “एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा कवच टूटा” तथा “पोलियो खुराक की बारी, अब माता-पिता की जिम्मेदारी” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि 28 जून (रविवार) को जिले के सभी पोलियो बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं तथा पोलियो उन्मूलन के इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें। सभी की सहभागिता से ही प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सकता है और पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकेगा।

Related posts

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में सिमरी में “स्वच्छता रैली सह स्वच्छता अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माणाधीन सड़कों के कार्य प्रगति को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

इस शनिवार ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह आयोजित नहीं होगा

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छता ही सेवा 2025 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

कांग्रेस को सत्ता के लिए देश का विभाजन भी स्वीकार!भारत तोड़ो यात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment