RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

भोजपुर:प्राकृतिक परिर्वतन से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में योग सहायक:स्वामी विक्रमादित्य

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जून।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के नेतृत्त्व मे जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अपने उद्बोधन मे इन्होने कहा कि योग अभ्यास शरीर एंव मन ,विचार एंव कर्म, आत्मसंयम एंव पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एंव प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है तथा यह स्वास्थ्य एंव कल्याण का पूर्णतावादी दृष्टिकोण है।इस कार्यक्रम में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शिवशंकर कुमार,प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक रामविलास ने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।

उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर कर्जा,बखोरापुर तथा सरैयां के संयुक्त तत्वावधान मे पैगा के प्राथमिक,मध्य व उच्च विद्यालय के प्रांगण मे प्रधानाध्यापक राजू कुमार की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओ, शिक्षक-शिक्षिका व ग्रामीण जनता के साथ प्रोटोकाल के अनुसार अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने अंतरराष्ट्रीय योग में सभी जगहो पर प्रर्थना,शिथलीकरण, खड़े हो कर ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तान,त्रिकोणासन, बैठकर किए जाने वाला आसन भद्रासन, वीरासन,वक्रासन उदर के बल शलभासन,भुजंगासन, मकरासन पीठ के बल सेतुबंधासन,बैठकर वज्रासन,शशकासन उदर के बल शलभासन,भुजंगासन, मकरासन पीठ के बल पवनमुक्तासन,शवासन किए जाने वाले योगासन,कपालभाती,अनुलोम-विलोम, शीतली,भ्रामरी प्रणायाम,प्रणव-ध्यानयोग,संकल्प, शांति पाठ कर्जा,बखोरापुर,सरैया हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर से सी.एच.ओ.सुनीता सैनी,सत्यरंजन कुमार सिंह,प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से पैगा में सम्मिलित हुए।
विद्यालय प्रांगण मे केदार नाथ सिंह,चितरंजन सिंह, बिनोद कुमार सिंह व रतनेश सोनी सहित सैकड़ो छात्र-छात्राओ व ग्रामीणो ने भाग लिया।

Related posts

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 09 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

rktvnews

भोजपुर:एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण।

rktvnews

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में चार साहित्यिक विभूतियों की मनायी गयी जयंती, दी गई काव्यांजलि ।

rktvnews

बीसीई-एनआईटी पटना के एलुमिनाई मीट-2024 मे शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

शिक्षक दिवस के उपलक्ष में जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर 3- 3 शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment