RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:कन्वेंशन सेंटर में सभी पंचायतों के मुखिया हेतु कार्यशाला आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)18 दिसंबर। बुधवार को कन्वेंशन सेंटर में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया के लिए मनरेगा, साइबर सुरक्षा एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य मनरेगा के तहत बेहतर एवं व्यावहारिक योजना निर्माण सुनिश्चित करना है।योजनाओं के माध्यम से जल संचयन को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण योजना निर्माण से पंचायतों में स्थायी परिसंपत्तियों का सृजन संभव होगा और ग्रामीणों को अधिक लाभ मिलेगा।
उपायुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में पंचायत स्तर पर मुखिया की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की सतत निगरानी मुखिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी लाभ मिल सके।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायतों में संचालित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। योजनाओं का चयन पारदर्शी एवं आवश्यकतानुसार किया जाए, ताकि किसी प्रकार की शिकायत की स्थिति उत्पन्न न हो।
उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि मुखिया यह सुनिश्चित करें कि सेविका एवं सहायिका नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित रहें। साथ ही स्वास्थ्य एवं आपूर्ति विभाग की योजनाओं की निगरानी अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक समय पर पहुंच सके।
कार्यशाला के माध्यम से मुखिया को उनके दायित्वों, योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समन्वय की भूमिका से अवगत कराया गया, जिससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
इस दौरान उपायुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 5 मुखिया को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस दैरान उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

बिहार ने LEADS 2025 फ्रेमवर्क में दर्ज की बड़ी उपलब्धि।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा का आरा विधानसभा के “सक्रिय सदस्यों का महासम्मेलन” संपन्न।

rktvnews

ब्रह्मविद्या विहंगम योग की साप्ताहिक सतसंग संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 जुलाई 26

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत भूमि, आकाश, समुद्र और अंतरिक्ष के क्षेत्र में ‘अग्रणी राष्ट्रों की पंक्ति’ में खड़ा है।

rktvnews

Leave a Comment