RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम समेत सभी प्रखंडों में की जा रही अलाव की व्यवस्था।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )11 दिसंबर।बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कदम उठाए हैं। उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने नगर निगम समेत सभी प्रखंडों में बढ़ती ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है। इस आलोक में जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि रात के समय ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल सके। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के उन सभी स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां जरूरतमंद, दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी राहगीर और बेघर लोग अधिक संख्या में रहते या गुजरते हैं। इन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रशासनिक टीमों को निरंतर अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सकें।

Related posts

गिरीडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार ने ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 32 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर : आरके सिंह ने शाहपुर मे किया समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध बोल्डर लदे तीन हाईवा वाहनों को किया गया जप्त।

rktvnews

भोजपुर:”उपन्यास के वैश्विक परिदृश्य आ भोजपुरी उपन्यास” विषय पर स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग वीकेएसयू में वार्ता।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण रायपुर पहुंचे, विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद भाजपा नेत्री मीना सिंह ने किया राष्ट्रीय महामंत्री नागेन्द्र तिवारी स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment