
आरा /भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने आरा मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण में उन्होंने विशेष रूप से ड्रेनेज सिस्टम, मुख्य द्वार एवं अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
