RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समाहरणालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल। शनिवृतको जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा समाहरणालय के कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। उन्हें आपातकालीन स्थिति में अग्नि से सुरक्षा के उपाय, प्राथमिक प्रतिक्रिया, एवं अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल में सक्रिय भागीदारी की और वास्तविक आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की दिशा में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-नजारत उप समाहर्ता,भोजपुर एवं आपदा प्रबंधन प्रभारी, भोजपुर की उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ कर्मियों को न केवल सतर्क बनाती हैं, बल्कि संभावित आपदाओं से निपटने में भी सक्षम बनाती हैं।जिला प्रशासन द्वारा आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन एवं कर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

Related posts

पटना:मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (राजभाषा) के तत्त्वावधान में आभासी मंच से ‘कलक्टर सिंह केसरी, नागार्जुन तथा कबीर जयंती समारोह’ संपन्न।

rktvnews

आंध्रप्रदेश:कृषि मंत्रालय ने दक्षिणी राज्यों में कृषि योजनाओं के कार्यान्वयन की मध्यावधि समीक्षा की।

rktvnews

गढ़वा उत्सव गार्डन में अनक्लेम्ड डिपॉज़िट पर विशेष शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:योग्य लाभार्थियों का पेंशन बनवाना सुनिश्चित करें -जिला कल्याण पदाधिकारी

rktvnews

चतरा:विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत।

rktvnews

मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का किया निरीक्षण!व्यवस्थाओं को देखकर मंत्री ने अधीक्षक एवं उनकी टीम की प्रशंसा।

rktvnews

Leave a Comment