RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दिशा एक प्रयास का संकल्प, साल भर में बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भोजपुर : सचिव डा सुनीता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 नवंबर।देश से बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना से उत्साहित गैर सरकारी संगठन दिशा एक प्रयास की सचिव डा सुनीता सिंह ने कहा कि वह भोजपुर जिले को आने वाले एक वर्ष के भीतर बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ बिभिन्न सरकारी बिभागों और समुदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ जिसे ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुरू किया गया है, एक सुव्यवस्थित रणनीति पर आधारित है। इस अभियान में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों, विवाह संपन्न कराने वाले धार्मिक स्थलों, विवाह में सेवाएं देने वाले पेशेवर सेवा प्रदाताओं तथा अंतिम चरण में पंचायतों एवं नगरपालिका वार्डों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चों के खिलाफ इस सदियों पुराने अपराध का अंत सुनिश्चित किया जा सके।दिशा एक प्रयास देश में बाल अधिकारों के संरक्षण से जुड़े नागरिक समाज संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है। इस नेटवर्क के 451 जिलों में 250 से अधिक सहयोगी संगठन सक्रिय हैं, जिन्होंने पिछले एक वर्ष में देशभर में एक लाख से अधिक बाल विवाह रोके हैं।
‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिशा एक प्रयास द्वारा भोजपुर जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों, ग्रामीण समुदायों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर बाल विवाह के खिलाफ शपथ समारोह, जागरूकता संवाद और रैलियों का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन ने जनसमुदाय को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की कानूनी जानकारी प्रदान की और बताया कि बाल विवाह में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने, सहयोग करने या सुविधा उपलब्ध कराने वाले — चाहे वे शादी में आए मेहमान हों, कैटरर्स, टेंट हाउस संचालक, बैंड-बाजा वाले, सजावट वाले या विवाह सम्पन्न कराने वाले पुरोहित — सभी को कानूनन दंडित किया जा सकता है।
जिला प्रशासन और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय में कार्य करते हुए दिशा एक प्रयास ने पिछ्ले एक वर्ष में भोजपुर जिले में 1200 बाल विवाह रुकवाएं हैं।
सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए दिशा एक प्रयास की प्रतिनिधि कुमारी सुनिता सिंह ने कहा,
“यह 100 दिवसीय गहन अभियान देश की दिशा बदलने वाला साबित होगा और हमें प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य के करीब ले जाएगा। सदियों से हमारी बेटियों को अवसरों से वंचित किया गया है और विवाह के नाम पर उन्हें शोषण, अत्याचार और आजीवन पीड़ा की ओर धकेला गया है। अब जब जनप्रतिनिधि, सरकारी विभाग, संस्थान और समुदाय अभूतपूर्व रूप से एकजुट हो रहे हैं, तब यह अभियान बाल विवाह उन्मूलन के प्रयासों को नई ऊर्जा और गति देगा। इसन
अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास निगम भोजपुर, सखी वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर, बाल कल्याण समिति भोजपुर, चाइल्डलाइन भोजपुर, युथ फॉर सेवा भोजपुर बिहार और राजकीय पर्दा कन्या मध्य विद्यालय आरा के सहयोग से शपथ अभियान और हस्ताक्षर अभियान भी संचालित किया गया।भोजपुर से रजत कुमार, कुणाल गुप्ता, अरुण निषाद, विजय निषाद, संजीत कुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह, रंजू कुमारी, अखिलेश कुमार यादव शामिल थे।

Related posts

गिरीडीह:जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने नए सीएसआर दिशा-निर्देश ‘सागर सामाजिक सहयोग’ लॉन्च किया।

rktvnews

77वां स्वतंत्रता दिवस- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में मनाया गया आजादी का उत्सव।

rktvnews

भोजपुर:लोकगीत कार्यशाला समापन पर बोले डा दीपक, लोकगीत दिल से निकला भावनात्मक आवाज है।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

वैशाली:विश्व के प्रथम गणतंत्र में विदेशी मेहमानों ने देखा पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया, भारत की चुनावी प्रणाली से हुए अभिभूत

rktvnews

Leave a Comment