RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:नशा के खिलाफ जीविका का जन जागरूकता अभियान।

नशा नहीं करने और करने वालों को नशा नहीं करने हेतु प्रेरित करने का संकल्प।

जीविका दीदियों का नशा मुक्ति का अभियान बना जन-जन की पहचान।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)26 नवंबर। “हम शपथ लेते हैं कि हम सभी शराब और नशीली पदार्थों के दुरूपयोग की रोकथाम में सहयोग करेंगे …हम यह वचन देते हैं कि किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और अन्य को भी समझाने का हर संभव प्रयास करेंगे” ….नशा मुक्ति दिवस 26 नवंबर को जीविका दीदियों ने यह शपथ लिया साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर भी “हम भारत के नागरिक के रूप में शपथ लेते हैं कि संविधान का पालन करेंगे और उसके आदर्शों , संस्थाओं , राष्ट्र ध्वज, और राष्ट्र गान का आदर करेंगे” का संकल्प लिया l
लखीसराय जिला के सभी प्रखंडों में जीविका से सम्बद्ध सभी सामुदायिक संगठनो में जीविका दीदियों ने नशामुक्ति दिवस मनाया l गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रति वर्ष 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है l जीविका दीदियों के आग्रह पर ही नीतीश कुमार ,मुख्यमंत्री, बिहार सरकार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की है l लिहाज़ा प्रतिवर्ष 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है l
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शपथ के साथ ही कई प्रकार के जन -जागरूकता कार्यक्रम जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनो द्वारा आयोजित किये गए l जिसमे अहले सुबह जीविका दीदियों ने प्रभात फेरी निकाली और ग्रामीणों से नशा नहीं करने की अपील की l तत्पश्चात जीविका दीदियों ने विशेष बैठक की और गाँव –समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु शपथ लिया l बैठक में जीविका दीदियों ने शराब का सेवन नही करने तथा इसके सेवन एवम विक्री के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए संकल्प लिया । बैठक के बाद नशा मुक्ति अभियान से संबंधित जन -जागरूकता रैली निकाली गई l रैली के माध्यम से “जीविका दीदी की यही पुकार ,नशा मुक्त हो अपना बिहार, शराब का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार और नशा छोड़ेगा बिहार ,तभी बनेगा सुखी समृद्ध बिहार” जैसे नारों के साथ लोगों से शराब मुक्त बिहार बनाने की अपील की l नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जीविका दीदियों ने नशा मुक्ति अभियान से सम्बंधित स्लोगन की मेहँदी भी अपने हथेलियों पर उकेरी l
इसके साथ ही जीविका दीदियों ने मंत्रणा कक्ष, समाहरणालय परिसर में नीतीश कुमार,मुख्यमंत्री का लाईव कार्यक्रम देखा और मध् निषेध अभियान से संबंधित मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना l यह कार्यक्रम सामुदायिक संगठनो में भी देखा गया l इस कार्यक्रम के माध्यम से जीविका दीदियों ने “नशा मुक्ति का अभियान बने जन-जन की पहचान” को आत्मसात किया l
विशेष कार्यक्रम सभी 17 संकुल स्तरीय संघ में आयोजित किया गया l यहाँ नशा मुक्ति अभियान के तहत जीविका दीदियों ने उन महिलाओं को आमंत्रित किया जिन्होंने देशी शराब निर्माण एवं ताड़ी उत्पादन एवं बिक्री को छोड़कर सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित होते हुए समाज में मान-सम्मान के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं l सामुदायिक संगठनो की विशेष बैठक में वैसी महिलाओं ने अपना विचार भी रखा और सभी को बिहार में पूर्ण शराबबंदी हेतु एकजुट होने का आह्वान किया और नशा मुक्ति हेतु अपनी आवाज़ बुलंद की l नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन में कैडर और जीविका कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अनिता कुमारी , जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका के नेतृत्व में जिला परियोजना समन्वयन इकाई में और सभी प्रखंड स्थित प्रखंड परियोजना कार्यक्रम क्रियान्वन इकाई, जीविका में भी नशा नहीं करने और नशा करने वालों को नशा नहीं करने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये संशोधनों को मंजूरी।

rktvnews

नौसेना कमांडरों का सम्मेलन 24/1

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया आयोजन!ऑडियो माध्यम से कार्यक्रम का हिस्सा बने केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा में 93 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

rktvnews

बागपत में ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेडिंग का कार्य शुरू, विद्युत हादसों में कमी लाएगी बागपत प्रशासन की यह जागरूक पहल।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में किया ध्वजारोहण – संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों के वाचन से बना विश्व रिकॉर्ड।

rktvnews

Leave a Comment