RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )10 नवंबर।आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी एजेंडा की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्राप्त राशि के पारदर्शी एवं यथोचित उपयोग, विद्यालयों में सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लास, ICT लैब, पुस्तकालय, तथा शैक्षणिक वातावरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। आगे उपायुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा शैक्षणिक गतिविधियों एवं संसाधनों की स्थिति की समीक्षा कर, आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई हेतु जिला मुख्यालय को सूचित करें। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समावेशी वातावरण मिल सकें। बैठक में समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ई- विद्यावाहिनी में शिक्षकों की उपस्थिति, पोशाक, छात्रवृति, पोषण वाटिका, विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण, विद्यालय में खाद्यान्न की प्रत्येक माह की ससमय उपलब्धता, पोषण वाटिका (किचन गार्डेन) की स्थापना, विद्यालयों में कार्यरत रसोईया समेत जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर निर्देशित किया गया कि जिले में बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक मिड डे मील देने को प्राथमिकता बताते हुए इस पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की ओर से विद्यालय स्तर पर चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिले। इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी कर्मी सजगता के साथ काम करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपायुक्त ने पोशाक एवं छात्रवृति योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि पोशाक एवं छात्रवृति योजना से छात्रों को ससमय लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति के बारे जानकारी लिया। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षकों की उपस्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जरूरत है। उन्होंने सभी प्रखंडों में ई-विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही। उपायुक्त ने एमआईसी कोऑर्डिनेटर को सभी तरह का डाटा शत प्रतिशत सही प्रविष्टि करने का निर्देश दिया। वहीं कार्य में तेजी लाते हुए सुधारात्मक प्रगति का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने स्कूल में बच्चों का नामांकन, बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने संबंधित जानकारी लेते हुए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों का निरंतर भ्रमण कर विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति शौचालय एवं पेयजल समेत विभिन्न बिंदुओं का जायजा लेते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 09 मई 26

rktvnews

चतरा:NEET एवं JEE अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग, 18 मार्च से आवेदन शुरू।

rktvnews

कैबिनेट ने अटल इनोवेशन मिशन को जारी रखने की मंजूरी दी।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए की गंगा घाट की सफाई।

rktvnews

महागठबंधन की जनविश्वास रैली की सफलता को ले जिला कांग्रेस कार्यालय में की गई बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment