RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

योजनाओं का लाभ देने में बरते पारदर्शिता।

योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराएं सुनिश्चित तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करें।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)30 अक्टूबर।जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं यथा साइकिल वितरण, प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति समेत अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा उक्त सभी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंडवार साइकिल वितरण योजना की जानकारी प्राप्त की तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत साइकिल वितरण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में वर्ग 8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को साईकिल उपलब्ध कराने का निदेश दिया। इसके अलावा प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक 2024-2025 के तहत आच्छादित बच्चों को छात्रवृति की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करते हुए प्रगति लाने तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंडों में कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति का अनुश्रवण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझें और अभियंता द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन कर योजनाओं में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खैरागढ़: कथक नृत्य कार्यशाला : छात्रों को मिल रही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

वर्ष के अंत तक शाहाबाद कमिश्नरी न बनने पर अगले साल से करो या मरो आंदोलन:संयोजक धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर:इंकलाबी नौजवान सभा ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शोधार्थी रोहित वेमूला की शहादत दिवस पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत न्याय मार्च निकाला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 अप्रैल 24

rktvnews

गढ़वा:विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment