RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का किया अंतरण।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)03 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया।
विदित हो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया गया था और उस दिन ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की गयी थी। यानि अब तक कुल 1 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। आज एक करोड़वीं लाभार्थी अंजु कुमारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपना अनुभव साझा किया तथा प्रसन्नता व्यक्त की।
‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु० की प्रारंभिक राशि दी जा रही है। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी, वे आत्म निर्भर बनेंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।

Related posts

नवदुर्गा (नवरात्रि) में माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की उपासना विधि।

rktvnews

77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले से समारोह का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिकों संग केंद्र की सरकार कर रही सौतेला व्यवहार : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

बागपत:कलेक्ट्रेट परिसर में मिट्टी के दीपक व बर्तनों का लगा स्टाल!जिलाधिकारी ने माटी कला उत्पादों की सराहना।

rktvnews

बिहार: भोजपुर जिले के पीरो में मदारी समुदाय को ‘बांग्लादेशी’ कहकर मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश, भाकपा-माले ने उठाई कड़ी आपत्ति।

rktvnews

चतरा:78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने गोपनीय शाखा एवं समाहरणालय परिसर में किया झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।

rktvnews

Leave a Comment