RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जीविका दीदी रीता देवी को सम्मानित करने पहुंचे बड़हरा विधायक।

रीता दीदी बड़हरा क्षेत्र सहित बिहार के लिए गर्व है।

प्रधानमंत्री जी से बेबाक बात करने की चर्चा पूरे देश मे है: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीविका दीदियों के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का शुभारंभ करने के उपलक्ष्य पर बड़हरा विधानसभा के कोईलवर प्रखंड के नया मोहम्मदपुर के जीविका दीदी रीता देवी का प्रधानमंत्री के साथ बेबाक संवाद का चर्चा पूरे देश मे है।
प्रधानमंत्री द्वारा रीता दीदी की प्रशंसा करने एवं बड़हरा क्षेत्र के लिए गौरव की बात होने पर रविवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रीता दीदी के गाँव पहुंच कर उन्हे अंगवस्त्र से सम्मानित किया एवं प्रशंसा की। इस दौरान जीविका दीदी को विधायक द्वारा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया गया।
वहीं अंबिका शरण सिंह उच्च विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा मे टाँपर करने पर छात्रा राशी कुमारी को भी विधायक द्वारा प्रोत्साहन राशि दे कर प्रोत्साहित किया गया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि पूरे देश ने टेलीविजन पर मेरे क्षेत्र की जीविका दीदी रीता देवी का प्रधानमंत्री जी से बेबाक बातचीत को देखा एवं उनकी प्रशंसा पूरे देश मे हो रही है। यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि आज रीता दीदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा चलाए गए जीविका संस्थान का आदर्श बन चुकी है। मुझे इन्हे सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।आज जीविका ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बना दिया है जो बिहार और देश को विकसित बनाने मे महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है।
साथ मे संजय कुमार सिंह,मुखिया शंभु सिंह,मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, अजित कुमार, आकाश कुमार सिंह, प्रतीक्षा देवी,संगीता देवी,सुमित्रा देवी आदि ग्रामीण जनता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

गिरीडीह:नये ड्राइविंग लाइसेंस कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक एवं ली गई ड्राइविंग टेस्ट।

rktvnews

“राम लला का यह भव्य मंदिर, भक्ति और आध्यात्म की हमारी गौरवशाली विरासत का जीता जागता प्रतीक है”:उपराष्ट्रपति

rktvnews

एनएफडीसी ने 54वें आईएफएफआई के भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित होने वाली फीचर और गैर-फीचर फिल्मों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।

rktvnews

सी.एस. ने नवजात शिशु को पोलियो खुराक पिलाकर किया जिला स्तर पर प्लस पोलियो अभियान कार्यक्रम का उदघाटन।

rktvnews

संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘अपशिष्ट से कला’ – ‘स्क्रैप से मूर्तिकला’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment