RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रामनिवास यादव की नगर निकायों के सभी मतदाताओं से वोट की अपील।

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है: उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )22 फरवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रामनिवास यादव ने नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) के समस्त मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि समस्त गिरिडीहवासियों को जोहार। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त दिनांक 23 फरवरी को प्रातः 07 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होनी है। नगर निगम गिरिडीह, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत के समस्त मतदाताओं से अपील है कि निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान लोकतंत्र का महापर्व है और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था सुदृढ़ होती है। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आप सभी से अनुरोध है कि अपने घरों से बाहर निकल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। लोकतंत्र की सच्ची शक्ति जनता की जागरूकता और भागीदारी में निहित होती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। एक-एक वोट हमारे क्षेत्र, राज्य और देश के भविष्य की दिशा तय करता है। आपकी भागीदारी से ही पारदर्शी, सशक्त और जवाबदेह शासन व्यवस्था का निर्माण संभव है। आइए, हम सभी जागरूक नागरिक बनकर लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें। अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर के वार्ड संख्या 7 के वार्ड पार्षद की सदस्यता रद्द।

rktvnews

झारखंड:राहुल गांधी के बयान पर बोले बाबूलाल मरांडी,राहुल गांधी का बयान भारत के खिलाफ।

rktvnews

भगवान राम सब देख रहे है,सब समझ रहे हैं: शिवानंद तिवारी

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स, नई दिल्ली के 50वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्कोप उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

गुजरात के केवड़िया में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में महिला एवं बाल विकास में केंद्र-राज्य समन्वय के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

rktvnews

Leave a Comment