RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दौड़ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को एमएलसी जीवन कुमार ने किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 सितंबर। गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 75 में जन्म दिवस के अवसर पर अंबेडकर सेवा समिति एवं रमना विकास समिति के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट एवं संचालन सचिव यशवंत नारायण ने किया। सर्वप्रथम इस मौके पर उपस्थित धावकों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारत माता की जय का नारा लगाया। पहले दौड़ प्रतियोगिता 5 किलोमीटर की हुई जो बामपाली से चंदवा मोड़,गिरिजा मोड, पकड़ी चौक, जज कोठी मोड होते हुए स्टेडियम गेट पर आकर समाप्त हुआ। सभी धावकों को हरी झंडी एमएलसी जीवन कुमार ने दिखा कर रवाना किया।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोहन कुमार, द्वितीय स्थान नीतीश कुमार एवं तृतीय स्थान राजकुमार ने प्राप्त किया। तत्पश्चात 1600 मीटर का पुरुष एवं महिला वर्ग का दौड़ रमना मैदान के सर्कल में हुआ। जिसका हरि झंडी एमएलसी जीवन कुमार, भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी, लोजपा आर नेता राजेश शाहू, शम्भू चौरसिया ने दिखाया। इसमें पुरुष वर्ग में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय पर क्रमशः सुनील राजभर,महेश बाबू, मुन्ना कुमार तथा 1600 मीटर के महिला वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः सुमन पटेल, सपना कुमारी, तुलसी कुमारी ने प्राप्त किया। इसके बाद सभी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी जीवन कुमार,भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी, राजेश साहू, भाजपा नेता शम्भू चौरसिया ने सभी विजेता को नगद पुरस्कार, मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया। एमएलसी जीवन कुमार को समाजसेवी संजय राय, भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी को कुमार विजय, शम्भू चौरसिया को तीरंदाजी कोच नीरज सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक संजय राय ने किया उपस्थित लोगों में आयोजक में सुनील चौधरी, योगेंद्र पांडेय, धनु, मोहन सिंह, कुमुद रंजन दुबे,अनिल कुमार, रोहित, प्रिया कुमारी, कुमकुम, भाग्य,लक्ष्मी, नीरज समेत कई मौजूद थे।

Related posts

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18 (यार्ड 128) अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया।

rktvnews

भोजपुर:वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा भोजपुर द्वारा कार्यक्रम।

rktvnews

बागपत:जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बक्सर: मुख्य सचिव की आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की कि गई समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment