RK TV News
खबरें
Breaking News

एसईसीएल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 75 कोयला श्रमिकों को सम्मानित किया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 सितंबर।कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित अपने मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में 75 कोयला खनन कर्मियों को एसईसीएल विश्वकर्मा पुरस्कारों से सम्मानित किया। एसईसीएल विश्वकर्मा पुरस्कारों के पहले संस्करण में एसईसीएल की खदानों में खनन कार्यों, रखरखाव, पर्यवेक्षण और संबद्ध भूमिकाओं में कार्यरत कर्मियों के साहस, समर्पण और अनुकरणीय सेवा को सम्मानित किया गया।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हरीश दुहान ने की। इस अवसर पर एसईसीएल के कार्यकारी निदेशकगण, श्रमिक संघों के प्रतिनिधि, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
तोखन साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर विश्वकर्मा पुरस्कार स्थापित करने की एसईसीएल की पहल की सराहना की।
गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधे रोपे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ हुई, जिसके साथ ही एसईसीएल मुख्यालय और परिचालन क्षेत्रों में “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” का शुभारंभ भी हुआ।
समारोह के एक भाग के रूप में, एसईसीएल ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अपने दस परिचालन जिलों में “एसईसीएल-17: विश्वकर्मा सेवा संकल्प” नामक एक विशेष एक दिवसीय अभियान भी संचालित किया। इस अभियान में नियमित और संविदा कर्मचारियों के लिए सत्रह कल्याणकारी गतिविधियाँ शामिल थीं, जिनमें स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, सुरक्षा और सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता कार्यशालाएँ, “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण अभियान और नशामुक्ति जागरूकता पहल सम्मिलित थीं। ये गतिविधियाँ कर्मचारियों के कल्याण, स्थायी प्रथाओं और सामुदायिक विकास के प्रति एसईसीएल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Related posts

केंद्र ने क्लिनिकल इलेक्ट्रिकल थर्मामीटर के प्रस्तावित नियमों पर 30 दिसंबर, 2024 तक सार्वजनिक टिप्पणी आमंत्रित की।

rktvnews

सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

rktvnews

देवताओं के नाराजगी के कारण जीवन में आती है परेशानियां : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

परमाणु ऊर्जा भारत के नेट जीरो लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण है और बड़े विस्तार की योजना है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

अहमदाबाद: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जिला सहकारी (ADC) बैंक के ‘स्वर्णिम शताब्दी महोत्सव’ को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

पटना:”गीता”को जीने वाले महान चिंतक कवि थे हृदय नारायण : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment