RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल: जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने किया ईवीएम की कमीशनिंग के कार्य का निरीक्षण।

कमीशनिंग के कार्य का निरीक्षण करती डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/नारनौल (हरियाणा) 29 सितंबर।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शनिवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) की ओर से चल रहे ईवीएम की कमीशनिंग के कार्य का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए आईटीआई महिला, ओलंपिक क्लब हाल एवं राजकीय कॉलेज में चल रहे इस कार्य को देखने के लिए राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था।
उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम मशीनों में सिंबल अपलोडिंग के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों के लिए किट तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सारा कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ होता है। हर कार्य की वीडियोग्राफी की जाती है।
इस मौके पर उन्होंने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया जहां से सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। सभी स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। साथ ही सुरक्षा के प्रबंध भी किए गए हैं। हर कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार समय पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नारनौल विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग व चुनावी पार्टियों के लिए किट तैयार करने का कार्य राजकीय कालेज नारनौल, नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग व चुनावी पार्टियों के लिए किट तैयार करने का कार्य महिला आईटीआई, अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए ओलंपिक क्लब हाल तथा महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए यह कार्य राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ में किया जा रहा है।

Related posts

शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हे इतना’ शो में हुई अभिनेत्री आरज़ू गोवित्रिकर की एंट्री।

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य:मास्टर स्ट्रोक ही मास्टर स्ट्रोक, गिन तो लें!

rktvnews

अमेरिका के प्रोफेसर ऑफ म्यूजिक का अंतरराष्ट्रीय सम्मान औरंगाबाद में आजमगढ़ के अरविंद चित्रांश द्वारा किया गया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल , अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 121 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

rktvnews

पूर्व विधायक शिवेश राम को भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली कमान।

rktvnews

Leave a Comment