RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

नवजात कन्याओं के परिजनों को किए उपहार वितरित।

बेटे मिलते हैं भाग्य से बेटियां मिलती है सौभाग्य से राष्ट्र निर्माण में दें अहम योगदान।

बेटियां करती हैं दो कुलों का नाम रोशन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)17 सितंबर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बागपत जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्म उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जसवंत सिंह सैनी व सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान ने इस विशेष अभियान के अंतर्गत आज विशेष अवसर पर 31 नवजात कन्याओं का स्वागत किया गया और केक काटकर सेलिब्रेट किया और उनके परिवारजनों को उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में आज 31 बच्चियों का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया इस अवसर पर कन्याओं को बेबी किट ,” एक पौधा मां के नाम” से और स्लीपिंग बेड का केक कटवा कर वितरण किया गया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कन्या सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया।
अतिथियों ने नवजात कन्याओं के अभिभावकों को बधाई दी और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई उन्होंने कहा सरकार जन्म से लेकर शिक्षा तक शादी विवाह तक व्यक्ति के अंत तक हर योजना के अंतर्गत लाभ देने के लिए तत्पर है उन्होंने कन्या सुमंगला योजना पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरचंद वर्मा अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने “ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” बाइक रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

पीडीयूएनएएसएस और आईसी सेंटर फॉर गवर्नेंस नए ईपीएफओ अधिकारियों के बीच नैतिक आचरण को बढ़ावा देंगे।

rktvnews

बक्सर:मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता हेतु वेबकास्टिंग तकनीकी टीम का प्रशिक्षण आयोजित|

rktvnews

चतरा:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कला कार्यशाला सह चित्र प्रदर्शनी आयोजित।

rktvnews

भारत आज उम्मीद और संभावनाओं की भूमि है; हमारा अमृत काल विकसित भारत@2047 का लॉन्चपैड है -उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment