RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ का आगाज : खैरागढ़ में भाजपा ने मनाई खुशियां।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय)‌ 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खैरागढ़ भाजपा शहर मंडल की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। दाउचौरा में आयोजित कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए इसके जिला सह संयोजक टी. के. चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी राजनीतिक यात्रा में देश को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में भारत ने अनेक अमूल्य उपलब्धियां प्राप्त की हैं। भाजपा जिला लोक लेखा समिति के प्रभारी अनुज देवांगन ने कहा कि 2047 में विकसित राष्ट्र बनने तक प्रधानमंत्री मोदी देश की सेवा करें। हम ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु की कामना करते हैं। आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डा. प्रशांत झा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।
इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए और उल्लास पूर्वक जन्मदिन मनाया। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही उनके नेतृत्व में देश की प्रगति, महिला सशक्तीकरण, युवाओं को अवसर प्रदान करने और सामाजिक न्याय की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा भी शुरू किया गया, जिसमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के कार्यक्रम और जनकल्याण से जुड़े अनेक आयोजन किए जाएंगे। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के “राष्ट्र निर्माण” और “जन कल्याण” के आदर्श को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
कार्यक्रम में शशांक ताम्रकार, सूर्यदमन सिंह, अर्जुन देवांगन, विनय देवांगन, मदन देवांगन, रवींद्र पांडेय, सूरज देवांगन, पवन मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: रोटी बैंक की पाठशाला में बांटी गई दीपावली की सामग्रियां,बच्चों ने मनाई खुशियां।

rktvnews

ट्राई के नाम पर धोखाधड़ी।

rktvnews

इंदौर:खाद्य विभाग द्वारा अवैध गैस सिलिंडर भंडारण पर बड़ी कार्यवाही,41 एलपीजी सिलिंडर जब्त।

rktvnews

जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, हाजीपुर में समारोह का उदघाटन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उमरिया में हाथियों की मृत्यु की घटना पर उठाए सख्त कदम।

rktvnews

Leave a Comment