RKTV NEWS/अनिल सिंह,28 मई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देर शाम पशु एवं मतस्य संसाधन मंत्री मो आफाक आलम का कुशलक्षेम जानने जयप्रभा मेदांता अस्पताल,पटना में पहुंचे।उन्होंने अस्पताल के आईसीयू यूनिट पहुंच कर मो आफाक आलम का हालचाल जाना साथ ही चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों से भी चल रहे इलाज के बारे में अद्यतन जानकारी ली।इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी तथा अस्पताल प्रशासन के वरीय चिकित्सक मौजूद थे।

