RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:हिन्दी दिवस पर संताल परगना प्रमंडलीय कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)14 सितंबर।संताल परगना प्रमंडलीय कार्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर राजभाषा विभाग की ओर से भव्य विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि आयुक्त लालचंद डाडेल, पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी सात्विक सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
आयुक्त लालचंद डाडेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि भारत की एकता, संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में राजभाषा हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने से न केवल कार्यों में सहजता आती है बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना भी सरल हो जाता है। आयुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे हिन्दी को आत्मसम्मान और गर्व की भाषा के रूप में अपनाएँ।
पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी भाषा सरल, सहज और सर्वसुलभ है। यह भाषा विविधताओं से भरे हमारे समाज को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और डिजिटल युग में भी हिन्दी को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ी रहें।
वन प्रमंडल पदाधिकारी सात्विक ने अपने वक्तव्य में हिन्दी भाषा के इतिहास, विकास यात्रा और इसकी विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने समय-समय पर अनेक भाषाओं और बोलियों को आत्मसात कर अपनी अभिव्यक्ति को और भी समृद्ध किया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन और कार्यक्षेत्र में हिन्दी का प्रयोग बढ़ाएँ।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी हिन्दी भाषा की गरिमा, इसकी प्रासंगिकता और संवर्धन पर बल देते हुए इसे राष्ट्र की आत्मा और पहचान बताया।
विचार गोष्ठी के अंत में सभी ने हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।
मौके पर उपनिदेशक राजभाषा विभाग शैलेंद्र कुमार रजक, प्रमोदिनी हांसदा,रामवरण चौधरी, खिरोधर प्रसाद यादव, विनय कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बेंगलुरु स्थित भारतीय वायुसेना के मुख्यालय प्रशिक्षण कमान का दौरा किया।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में गरिमामय आयोजन के साथ मनाया गया सरहुल पर्व।

rktvnews

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उप सभापति पैनल का पुनर्गठन किया।

rktvnews

यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री के साथ प्रधान मंत्री की बैठक।

rktvnews

71 बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप मोइनुल हक ट्रॉफी 23-24 फाइनल राउंड लीग मैच के लिए भोजपुर की टीम मोतीहारी रवाना।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर का जीवन और संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा : कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment