RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया पुरस्कृत।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)11 सितंबर।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में इस वर्ष 12वीं (सीबीएसई और जैक) बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने झारखंड बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर (3rd रैंक, 12वीं, आर्ट्स 93.2%) कुमारी रितंभरा को एक लाख रुपए का चेक, एक मोबाइल फोन, लैपटॉप और बैग के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सीबीएसई बोर्ड (कक्षा 12वीं ) में सेकंड टॉपर (आर्ट्स, 95.4%) श्रेया पाण्डेय एवं लक्ष्मी कुमारी, थर्ड टॉपर, (आर्ट्स, 94.6%) को लैपटॉप और बैग के साथ प्रशस्ति प्रदान किया।
जिला प्रशासन की ओर से आज आयोजित सम्मान समारोह में जैक एवं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के पश्चात उपायुक्त ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,
“आपकी सफलता पूरे राज्य और जिले के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Related posts

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आधुनिक सुविधा युक्त 10 हाईटेक फायर टेंडरों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

दरभंगा:गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्कूल शिक्षा मंत्री सागर जिले के जालंधर गांव में स्कूल उन्नयन कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:युवा समाजसेवियों ने छठ व्रतियों के बीच किया आम के लकड़ी का वितरण।

rktvnews

जप्त शराब का विंष्टीकरण।

rktvnews

Leave a Comment