RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 सितंबर। बुधवार को कन्वेंशन सेंटर दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता, संयुक्त निबंधक संथाल परगना प्रमंडल एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी गई कि सिडकोफेड के माध्यम से अब अनुसूचित जनजाति एवं ग्रामीणों को वन उपज उत्पादन एवं संग्रहित उत्पादों का उचित पारिश्रमिक पात्र होगा। सिडकोफेड के माध्यम से वनोपज जैसे तसर, महुआ, साल आदी का उत्पादन, संरक्षण, अभिप्रेरणा एवं विकास की विभिन्न गतिविधियों को सहयोगी आधार पर संगठित किया जाएगा। कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज पर सहकारी संघ के गठन, सदस्यता आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
उपायुक्त एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी दुमका द्वारा उपस्थित सभी को कार्यशाला के दौरान कोई जाने-माने बातें एवं स्वाभाविक गुणों पर अपने किसी भी प्रश्न का उत्तर पाने के लिए कार्यशाला के दौरान ही पूछ कर लेने की अपील की गई।
कार्यशाला के में जिला सहकारिता पदाधिकारी कर्मवीर मेहता द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का विषय प्रवेश एवं कार्यक्रम भाव का वाचन किया गया और उपस्थित समितियों से यह कहा गया कि वे लैम्प्स, सिडकोफेड के अभी तक सदस्य नहीं बने हैं। वे 250 रुपए प्रवेश शुल्क एवं 500 रूपये शेयर शुल्क देकर सदस्य बन जाएं ताकि सिडकोफेड द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लैंप्स को प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर संयुक्त निबंधक संथाल परगना प्रमंडल दुमका द्वारा सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक आत्मा एवं जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी दुमका द्वारा उनके विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:10 नवंबर 23

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के 48 घंटे पहले प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों को कराना होगा पूर्व प्रमाणित!भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश।

rktvnews

आतंकवाद के सभी आयामों को समाप्त करने के लिए विश्व को एक आवाज में बोलना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार कार्यपालक दंडाधिकारी सह विधि शाखा प्रभारी चतरा एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में ‘विश्व ध्यान दिवस’ समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था कर भूमि और पक्का मकान बनाए सरकार : मनोज मंजिल

rktvnews

Leave a Comment