RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता आत्मशासी परिषद की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 सितंबर। मंगलवार को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को नवाचार गतिविधियों एवं तकनीकी उत्थान से जोड़ने हेतु विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई तथा उन्हें अनुमोदित किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रगतिशील किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उन्हें राज्य के बाहर स्थित विभिन्न शोध संस्थानों, जैसे – दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी, भारतीय बीज अनुसंधान संस्थान मऊ (उत्तर प्रदेश), नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर बरेली, केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान लखनऊ आदि में प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण हेतु भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य के अंदर बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय पटना, कृषि विश्वविद्यालय सबौर, आई.सी.ए.आर. पटना तथा विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों में भी किसानों के प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण की व्यवस्था की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि राज्य के भीतर नवाचार कार्य करने वाले कृषकों के प्रक्षेत्र पर अन्य किसानों का परिभ्रमण कराया जाए, ताकि वे नवीन गतिविधियों से अवगत हो सकें। साथ ही, नवाचार कार्य कर रहे किसानों की सफलता की कहानियों पर फिल्म बनाकर उनके प्रसार-प्रचार का कार्य किया जाएगा। इसके लिए पशुपालन, मत्स्यपालन, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्योग आदि संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में सभी प्रखंडों में किसान गोष्ठियों के माध्यम से तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने पर बल दिया गया तथा सभी एलाइड सेक्टर के पदाधिकारियों को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया। रबी मौसम में किसान चौपाल आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। महिला कृषकों के आर्थिक उत्थान के लिए मशरूम पर प्रशिक्षण, किसान पाठशाला का संचालन एवं जीविका समूहों के माध्यम से “दीदी की रसोई” में मशरूम एवं अन्य उत्पादों की बिक्री हेतु विपणन की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया।
किसानों को नवीनतम तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी दिसम्बर एवं जनवरी माह में दो किसान मेले आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।इस बैठक में आत्मा शासी परिषद की उपाध्यक्ष एवं उप विकास आयुक्त भोजपुर, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं उप परियोजना निदेशक आत्मा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रोहतास: परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने हेलमेट की उपयोगिता सुनिश्चित करने हेतु दिए दिशा निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मन्नतु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

गढवा:जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय प्रतियोगिता 2023 का आयोजन।

rktvnews

सात माह से अंधा बुजुर्ग की सेवा टीम मदर टेरेसा भोजपुर द्वारा।

rktvnews

भोपाल:मुख़्यमंत्री डॉ यादव से बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

rktvnews

मिथिला कला की समग्र पुस्तक का शुभारंभ: मधुबनी की सांस्कृतिक धरोहर का व्यापक अध्ययन।

rktvnews

Leave a Comment