RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रिय मंत्री प्रहलाद जोशी 10 सितंबर को गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय परीक्षण शाला में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे।

एनएबीएल-मान्यता प्राप्त रासायनिक प्रयोगशाला।

निर्माण, पैकेजिंग, जल और उर्वरकों में गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

एनटीएच उन्नत रासायनिक परीक्षण के माध्यम से सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुपालन सुनिश्चित करता है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 सितंबर।केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी 10 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय परीक्षण शाला (एनटीएच), गाजियाबाद में नवनिर्मित अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे।
प्रयोगशाला में पैक किया हुए पेयजल और प्राकृतिक खनिज जल, डिब्‍बाबंद खाद्य सामग्री, एल्युमीनियम और तांबे से बने एनामेल्ड और इंसुलेटेड तार, कोयला, पेट्रोलियम कोक, बिटुमेन, एनामेल पेंट, एंटी-स्किड उत्पाद, रेत और बजरी जैसे निस्पंदन माध्यम, साथ ही सफेद और रंगीन चाक का परीक्षण किया जाएगा।
रासायनिक प्रयोगशाला भवन निर्माण सामग्री, सीमेंट, जल, धातु, मिश्रधातु, कागज़, प्लास्टिक, जैविक उत्पाद और उर्वरकों सहित विभिन्न प्रकार की सामग्रियों के परीक्षण में केंद्रीय भूमिका निभाएगी। प्रयोगशाला को आईएसओ/आईईसी 17025:2017 के अंतर्गत एनएबीएल द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) बाह्य प्रयोगशाला योजना, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई), और उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के अंतर्गत अनुमोदन प्राप्त है।
प्रयोगशाला अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिनमें परमाणु अवशोषण स्पेक्ट्रोमीटर (एएएस), इंडक्टिवली कपल्ड प्लाज़्मा-परमाणु उत्सर्जन स्पेक्ट्रोस्कोपी (आईसीपी-एईएस), ऑप्टिकल एमिशन स्पेक्ट्रोमीटर (ओईएस), गैस क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री (जीसी-एमएस), उच्च-प्रदर्शन द्रव क्रोमैटोग्राफी (एचपीएलसी), और आयन क्रोमैटोग्राफ शामिल हैं। ये उन्नत सुविधाएँ प्रयोगशाला को विविध क्षेत्रों में परिष्कृत और अत्यधिक सटीक विश्लेषण करने में सक्षम बनाती हैं। प्रयोगशाला विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और उद्योगों को प्रशिक्षण, अनुसंधान और परीक्षण सहायता भी प्रदान करती है, जिससे वैज्ञानिक और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होता है।
इसके अलावा, प्रयोगशाला अपने परीक्षण के दायरे का और विस्तार करना चाहती है। कुछ प्रमुख योजनाओं में फोर्टिफाइड खाद्य उत्पादों, जैसे फोर्टिफाइड गेहूं का आटा, मैदा, मेवे, खाद्य तेल और विटामिन ए व डी से भरपूर नमक के परीक्षण की सुविधाएँ शामिल हैं, ताकि उद्योग के साथ-साथ आम जनता को भी सेवा मिल सके। प्रयोगशाला विभिन्न मसालों का परीक्षण शुरू करने और खाद्य उत्पादों में सूक्ष्म पोषक तत्वों का विश्लेषण करने की भी योजना बना रही है, जिससे जन स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता आश्वासन में इसका योगदान और व्यापक होगा।
1977 में स्थापित राष्ट्रीय परीक्षण शाला (एनटीएच), गाजियाबाद विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली परीक्षण और अंशांकन सेवाओं के लिए एक विश्वसनीय संस्थान रहा है।

Related posts

गढवा:संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का एवं स्वच्छता रैली का किया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने आरा के कतीरा मोड़ स्थित जिला परिषद मार्केट का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण का दिया निदेश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से कराएं जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन : जिलाधिकारी।

rktvnews

जातिवाद फैलाने के सबसे बड़े दोषी मीडिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा को नमन किया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत फहराया तिरंगा।

rktvnews

Leave a Comment