RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)28 मई। मंगलवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार विद्या भवन सभागार, आरा में उर्दू विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी (उर्दू भाषा कोषांग), निदेशक डीआरडीए, निदेशक मनरेगा तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उर्दू भाषा का प्रचार-प्रसार करना, युवाओं में उर्दू के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उर्दू भाषा के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री कफिल अनवर, शिक्षाविद श्री रियाज अहमद तथा श्री अजहर जमाल शामिल रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से मैट्रिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट (आई.ए.) तथा स्नातक (बी.ए.) श्रेणी में भी 08-08 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा प्रोत्साहन राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की विधिवत समाप्ति की घोषणा की गई।

Related posts

विश्व योग दिवस पर भाजपा भोजपुर के द्वारा शिविर लगाकर योग दिवस मनाया गया।

rktvnews

भाजपा का बड़ा आरोप!झारखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद के बाद पॉलिटिकल जिहाद : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

गढ़वा:ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

रांची:खाद्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में आवश्यक सुधार को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा ।

rktvnews

बिहार विभूति स्व० डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह को उनकी जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

गिरीडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त,रामनिवास यादव ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment