RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के जयपुर स्थित अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक महिला की कथित मृत्‍यु का स्वतः संज्ञान लिया।

राज्य के मुख्य सचिव और जयपुर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 अगस्त।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि 21 अगस्त, 2025 को राजस्थान के जयपुर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल में प्रसव के बाद कथित रूप से चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक 26 वर्षीया महिला की मृत्‍यु हो गई। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि न तो अस्पताल के कर्मचारियों और न ही डॉक्टरों ने उसकी देखभाल की, जबकि सर्जरी के बाद उसे बहुत अधिक रक्तस्राव हो रहा था और वह पीड़ा से तड़प रही थी। उन्होंने परिजनों को उससे मिलने या उसे वार्ड से आईसीयू में स्थानांतरित करने की भी अनुमति नहीं दी।
आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट सत्य है, तो यह पीड़ित महिला के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और जयपुर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
22 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला पैदल चलकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज आई और उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 19 अगस्त, 2025 को प्रसव के लिए उसका ऑपरेशन किया गया। पीड़िता को रात भर अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और अगली सुबह उसकी मृत्यु हो गई। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कथित तौर पर इस घटना को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

महिलाओं को सशक्त बनाना दुनिया के वर्तमान और भविष्य के लिए एक निवेश है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

जयपुर में श्री गोविंददेव जी मंदिर से निकली शोभायात्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

rktvnews

‘देश की राष्ट्रभाषा’ के लिए जन अभियान के संकल्प के साथ ‘हिन्दी पखवारा-सह-पुस्तक चौदस मेला’ का हुआ समापन,प्रतियोगिताओं में सफल 17 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत!सभी भारत वासी हिन्दी को राष्ट्रीय भावना के साथ अपनाएँ: पूर्व राज्यपाल

rktvnews

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भोजपुरी सम्मेलन में अरविंद चित्रांश की होगी विशेष उपस्थिति।

rktvnews

भोपाल:हमने हर काल में आई चुनौतियों का सामना स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की ताकत से किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment