RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज पुलिस लाइन मैदान में आयोजित अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि आगामी 15 अगस्त को संथाल परगना के आयुक्त द्वारा पूर्वाह्न 9 बजे पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस अवसर पर मार्च पास्ट, परेड का आयोजन होगा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन अवसर हम सभी के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि समारोह में आने वाले नागरिकों को सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध हों।
उन्होंने पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन विभाग एवं अन्य एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला के अन्य वरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

rktvnews

दुमका:शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं… परिवहन विभाग का विशेष अभियान।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

अयोध्या;का० सु० साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुख्य नियन्ता कार्यालय में सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता।

rktvnews

डी.के. कॉलेज “डुमराँव” में बिहार उद्योग विभाग द्वारा बक्सर जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से स्टार्टअप कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

क्या बिहार में सुशासन जंगलराज में बदल रहा है ?

rktvnews

Leave a Comment