RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाईजेशन का कार्य संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)17 मई। गुरुवार को ए०के० जॉय, सामान्य प्रेक्षक एवं अशुंल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बक्सर के द्वारा संयुक्त रूप से मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाईजेशन का कार्य समाहरणालय परिसर स्थित NIC कक्ष में सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक किया गया।
मतदान कर्मियों का यह द्वितीय रेंडमाईजेशन था। एनआईसी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन किया गया।
33-बक्सर विधानसभा संसदीय क्षेत्र में 01 जून 2024 को मतदान निर्धारित है। मतदान दल में 01 पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी-01, मतदान पदाधिकारी-02 तथा मतदान पदाधिकारी-03 की प्रतिनियुक्ति किया गया है।
199- ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर डी०के० कॉलेज डुमरांव, 200- बक्सर विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर चुरामनपुर मध्य विद्यालय, 201- डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर राज प्लस टू उच्च विद्यालय डुमराव एवं 202- राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर बैरी उच्च विद्यालय इटाढ़ी में निर्धारित की गईहै। साथ ही मतगणना केंद्र बाजार समिति बक्सर में स्थापित है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप लोक सभा आम निर्वाचन 2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागिता पूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

Related posts

जापान ने शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चार परियोजनाओं के लिए भारत को आधिकारिक विकास सहायता देने का वादा किया है।

rktvnews

राजस्थान:हीट वेव से आमजन की सुरक्षा के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, सभी विभाग रहें अलर्ट, किसी भी व्यक्ति की हीट वेव से न हो मौत: आपदा प्रबंधन मंत्री

rktvnews

ट्राई ने सिम बंद करने की धमकी जैसे धोखाधडी वाले कॉल से किया आगाह।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई।

rktvnews

हरित भविष्य को सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक क्वांटम-प्रौद्योगिकी समर्थित हरित हाइड्रोजन उत्पादन का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

नवादा डीएम द्वारा जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों के साथ जिले के विकास से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।

rktvnews

Leave a Comment