RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में मना हरियाली संग सावन दिवस, बच्चों ने गाया रक्षाबंधन गीत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अगस्त।एक संस्था जो संस्कार निर्माण एवं अनुशासन कायम रखने में जिले में अव्वल मानी जाती रही है तथा साथ ही साथ बच्चों की छिपी प्रतिभा को अत्यंत कम समय में ही उभार कर सामने लाने में सर्वादा अग्रणी रही है वह है आरा बक्सर मार्ग पर अवस्थित शिक्षा जगत की एक अग्रणी संस्था ज्ञान ज्योति अवसीय विद्यालय। यह अद्भुत संस्था पठन पाठन के साथ साथ समय के अनुसार सकारात्मक क्रियाकलापों को महत्व प्रदान करने मे सदा से तत्पर रही है। ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बामपाली स्थित विद्यालय प्रांगण में आज एक अद्भुत और मनमोहक प्रस्तुति दी। सावन की हरियाली और भगवान शंकर और माता पार्वती के लिए इस सावन के महत्व को बच्चों ने शिव और पार्वती के साथ साथ शिव के भक्त काँवरियों का रूप धर कर एवं शिव के विभिन्न गणों के रूप में सजकर अपनी प्रस्तुति दी। हरे हरे परिधानों में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने भी इन बच्चों के साथ जमकर सावन सह हरियाली दिवस मनाया। दर्शक दीर्घा मे बैठे बच्चों ने तो भोले शंकर के गीत पर नृत्य भी करना शुरु कर दिया। उस समय तो लगा जैसे सभी कैलाश पर्वत पर पहुंच कर आराध्य भगवान शिव और माता पार्वती के समक्ष मंत्र मुग्ध हो गये ।इस कार्यक्रम ने अपने आप में एक बड़ा ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया। जिसने भी देखा बस देखते ही रह गये। मृग छाल वस्त्र और व्याघ्र छाल वस्त्र पहने जटा धारी बन चन्द्रमा को सर पे धारण कर, हाथ में त्रिशूल और डमरू तथा गले मे सर्प के रूप को पहने बच्चे भोलेनाथ के रूप में मनमोहक लग रहे थे। गले में मुंड माला पहने, जटा धारी भगवान शंकर के साथ साथ अति सुंदर रूप में सज्जित माता पार्वती की कई जोड़ियों के रूप में बच्चों ने सबका मन मोह लिया। विशेष रूप से इन बच्चों के नृत्य और सावन दिवस के लिए स्कूल प्रांगण के स्टेज को अति सुंदर मनमोहक रूप दिया गया जिसमें फूल पत्तियों का विशेष समायोजन किया गया । शिव नृत्य में जहां कक्षा प्रथम के छात्रों ने भाग लिया वहीं पार्वती नृत्य में कक्षा प्रथम की ही छात्राओं ने भी भाग लिया। शिव-पार्वती नृत्य मे भाग लेने वाले नन्हे छात्र छात्राओं में वंश प्रताप सिंह, हर्षित, अन्वी सिंह, अनन्या कुमारी, सिया दुबे, अश्विन, श्रेयांश, उत्कर्ष, अग्रीमा, ओम सिंह, शाश्वत प्रमुख थे। काँवरियों के रूप मे दिखे कक्षा प्रथम के ही सुशांत तिवारी, सक्षम, शुभम तथा रक्षा बंधन नृत्य में समा बाँधा कक्षा प्रथम की ही आरोही, कृति, समृद्धि राय, तथा तान्या ने। कक्षा द्वितीय के नन्हे बच्चों ने भाग लिया शिव भजन नृत्य में। जिन बच्चों ने इस नृत्य में भाग लिया उनके नाम हैँ जयंत, शुभम, प्रखर रंगता, परीक्षा, पार्षवी, एवं परी। इन्होने अपने अद्भुत श्रृंगार और प्रदर्शन से एक आध्यात्मिक और भावपूर्ण वातावरण को सृजित कर दिया। कक्षा तृतीय के नन्हे बच्चों ने कजरीं गाया। कजरीं गाने और नृत्य करने वाले बच्चों में आद्या अग्रवाल, आश्वी अग्रवाल, राजनंदिनी वर्मा, सौम्या जालान, नव्या पांडेय, सानवी गुप्ता। कक्षा तृतीय के ही जिन छत्र छात्राओं ने रक्षाबंधन गीत गायन में भाग लिया उनमें नैतिक उपाध्याय, एस नैतिक, अंकित कुमार, प्रिया रंजन आयुष राज, युवाराज सिंह। इस अदभुत सावन दिवस ने देवधिदेव महादेव और जगत जाननी माता पार्वती के द्वारा रचित इस खूबसूरत प्रकृति को भी इस महोत्सव में बड़ी मनमोहक रूप से प्रस्तुत किया। इन नन्हे मुन्ने बच्चों ने हरियाली के जनक देवाधिदेव को सम्मान भी दिया और अर्चना भी की और इस कार्य को बच्चों ने किया स्वयं प्रकृति बनकर। प्रकृति की आत्मा हरियाली के विभिन्न रूपों में भी बच्चे सज कर आये। कक्षा अष्टम से आस्था, हनी प्रिया, मिष्टी, अनुष्का ने कजरीं गाया वहीं इनका साथ दिया कक्षा नवम् में पढ़ने वाली साक्षी,आरण्या शिवाली, परिधी तथा प्राप्ति ने। प्राचार्या श्रीमती सीपी जैन ने इन सुंदर और आकर्षक रूपों में सजे बच्चों को विद्यालय प्रांगण में पाकर और इनके अदभुत मनमोहक प्रदर्शन को देखकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि ज्ञान ज्योति का सदा से प्रयास रहता आया है कि अपने बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति के बारे में समय समय पर विभिन्न क्रिया कलापों के माध्यम से बताया जाय और समझाया जाय। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर आदित्य बिजय जैन ने कहा कि इस परंपरा के साथ ही शुरु से आज तक और आगे आने वाले समय में भी अपने बच्चों को प्रकृति के साथ अपनी संस्कृति की रक्षा के साथ जीवन जीने की कला सिखाने के लिए ज्ञान ज्योति प्रतिबद्ध है। प्राचार्या डॉक्टर सीपी जैन ने कहा कि बच्चों को अपने संस्कृति के नजदीक रखना हम सबका दायित्व है और हमारा स्कूल बच्चों को अपनी संस्कृति से सदा सर्वदा नजदीक रहना समय समय पर सिखाता रहता है। प्राचार्या डॉ सीपी जैन ने सुंदर सुंदर परिधानों में सजा कर अपने बच्चों को अलौकिक लगने वाले ईश्वरीय एवं दर्शाननुकूल बना कर स्कूल स समय भेजनें के लिए सभी अभिभावको को धन्यवाद दिया और इनके सहयोगात्मक रुख की प्रशंसा भी की। ध्यातव्य है कि इस अलौकिक कार्यक्रम में कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा नवम् तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण योजना का क्रियान्वयन किया स्कूल की सांस्कृतिक निर्देशक एवं चीफ ऑफ द प्रोगाम सुश्री जिनवाणी जैन ने, जिनके निर्देशन में डांस टीचर आशुतोष दीक्षित, संगीत शिक्षक सुशील कुमार सिंह, कला शिक्षिका गुड़िया, प्रशासन देख रहे वाईस प्रिंसिपल डॉक्टर सर्वेश कुमार, कोऑर्डिनेटर कुणाल राज, राकेश कुमार पाठक, अमित वर्मा, फैज अकरम, नेहा एवं तबस्सुम बानो, स्टेज सज्जा में रहीं रेशमी, भारती, बिंदा, ज्योति, गुड़िया, संगीता, अंजलि, गरिमा, रियांशी, अर्पणा, इंदु और शिक्षक रवि रंजन इत्यादि ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सारा कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में अनुशासनात्मक रूप से संपन्न हुआ।

Related posts

पूर्वी चंपारण: नशा मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने प्रभात फेरी सह जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अवैध हथियार एवं गोली के साथ तीन को किया गिरफ्तार!घटना को देने वाले थे अंजाम।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024: बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री बनाम बायोपिक्स पर ज्ञानवर्धक पैनल चर्चा।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षिका के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

भोपाल:हरित ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के लिए मध्यप्रदेश बन रहा है आकर्षण का केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment