RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

रायपुर : मुख्यमंत्री से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नमी राय पारेख ने की मुलाकात।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)07 अगस्त।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नमी राय पारेख ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को रायपुर निवासी  नमी राय पारेख ने बताया कि 05 से 13 जुलाई तक जापान के हिमेजी में एशियन पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में उन्होंने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नमी राय पारेख को एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने अपनी मेहनत और समर्पण से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। प्रदेश की बेटियों को आपकी उत्कृष्ट उपलब्धि से प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर अंजय शुक्ला, अंजिनेश शुक्ला, सनी पारेख सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related posts

रोङेबाजी मामले में दूसरे पक्ष ने कराई मारपीट की प्राथमिकी।

rktvnews

सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सफलतापूर्वक चंद्रयान के लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली जयपुर मेट्रो-फेज 2 की अहम बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 अप्रैल 26

rktvnews

राजस्थान:पोषाहार वितरण में होने वाली शिकायतों का पारदर्शिता से हो निस्तारण : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को नवरत्न का दर्जा मिला

rktvnews

Leave a Comment