RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

सारण:राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का वार्षिक सम्मेलन संपन्न।

डॉ हरेंद्र सिंह और डॉ कुमार कौशल दुबारा बने अध्यक्ष और महासचिव।
अनिल कुमार गुप्ता को सौंपी गई कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
कवियों ने अपनी प्रस्तुति से सबको झुमाया।

RKTV NEWS/छपरा (सारण )09 मार्च।राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक,कार्यकारिणी का पुनर्निर्वाचन और होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कार्यालय सेंट्रल पब्लिक स्कूल विकास नगर चांदमारी रोड छपरा में संपन्न हुआ। अपने संबोधन के दौरान अध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन सभी भोजपुरी के संगठनों से सामंजस्य स्थापित कर दिल्ली में भोजपुरी को संवैधानिक भाषा के दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन करेगा साथ ही वैसे भोजपुरी लेखक जिनकी रचनाएं प्रकाशित नहीं होती हैं उनके पुस्तक प्रकाशन में आर्थिक सहयोग करेगा। संगठन द्वारा यह संकल्प किया गया कि संगठन के विस्तार के लिए सभी सदस्य कम से कम दस व्यक्ति को जोड़ेंगे। कार्यकारिणी बैठक में झारखंड उत्तर प्रदेश बिहार सहित अन्य भोजपुरी अंचल के सभी जिला से प्रतिनिधि सम्मिलित हुए । सर्व समिति से पूर्व के समिति को अगले तीन साल के लिए अनुमोदित किया गया जिसके निर्वाचन का प्रस्ताव डॉ उमाशंकर साहू ने रखा। इस अवसर पर झारखंड और उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान की इकाई का विस्तार किया गया, जिसमें झारखंड के अध्यक्ष श्री विजय कुमार महासचिव शंभू यादव जबकि उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार श्री चंदेश्वर शर्मा परवाना महासचिव डॉ आदित्य कुमार अंशु और संगठन सचिव के रूप में संतोष संगम एवं कोषाध्यक्ष श्रीराम सरगम को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न प्रकार के होली गीत और राष्ट्रीय स्तर के कवियों के द्वारा होली के अवसर पर कविताओं की प्रस्तुति हुई।मुगलकाल शास्त्री के ” मोहे ऋतु वसंत मन भावे,फागुन में उतर गुलाल”, चंदेश्वर परवाना के भर फागुन देवर के संग, संतोष संगम भावना मन भावना काहे , आदि कवियों की प्रस्तुति में माहौल हो रंगारण बना दिया। कार्यक्रम के अंत में पदम श्री रामचंद्र मांझी के निधन पर 1 मिनट का मन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ हरेंद्र सिंह डॉ प्रो लाल बाबू यादव डॉ अरुण कुमार सिंह डॉ उमाशंकर साहू अजीत सिंह मूंगा लाल शास्त्री श्री राम सरगम श्री चंदेश्वर शर्मा परवाना संतोष संगम मूंगा लाल शास्त्री प्रो कुमार कौशल अजय साहनी, निर्भय कुमार सुनेश्वर कुमार निर्भय दिवाकर उपाध्याय,अरविंद श्रीवास्तव,दिनेश पर्वत, डॉ रंजिता सिंह ,रेखा कुमारी, श्यामदेव श्याम,विजय यादव नरेंद्र सिंह,राम नरेश यादव राजन गुप्ता सहित कृष्णमोहन सिंह,अजीत सिंह दिनेश गुप्ता दिलीप सिंह वकील प्रसाद पत्रकार,संतोष कुमार मनोज जी कवि निकुंज श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग होली मिलन का आनंद लिए।

Related posts

भोपाल:सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडो का पंजीयन नि:शुल्क कराये जाने का निर्णय।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में संपूर्णता अभियान 2024 का समापन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

भोपाल : स्ट्रांग रूम से पोस्टल वोट निकालकर उनमें हेराफेरी करने की जांच की मांग।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, मॉक ड्रिल का किया अवलोकन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 अगस्त 25

rktvnews

सरस्वती वंदना..! :विजयलक्ष्मी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment