RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर;विधायक सेवा करने के लिए बना हूँ,लूटने के लिए नही: राघवेंद्र प्रताप सिंह

बड़हरा बिकने वाली जगह नही मर्दांनगी दिखाने वाली जगह है।

बड़हरा मे विकास सभी जगह हुआ है : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

बड़हरा मंडल बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम बड़हरा मे हुआ संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम शुक्रवार को बड़हरा मंडल के बड़हरा में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम मे शामिल कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार 2025 चुनाव मे बड़हरा सहित सभी सीटो पर एनडीए का प्रचंड जीत होगा। मैं बड़हरा विधानसभा से सात बार विधायक बना,लेकिन मै अभी भी सादे रूप मे रहता हूँ। यहाँ लोग फटही पहन कर आते है और पीतांबर पहन कर निकल जाते है। मै हमेशा बड़हरा की जनता के सामने झुकता हूँ। उन्होने कहा कि लोग कहते है कि बड़हरा में विकास नही हुआ है। मै बताना चाहता हूँ। आरा से सरैया,आरा से बड़हरा, आरा से सलेमपुर सहित आरा से अपने-अपने गाँव मे पहुंचने मे कितना समय लगता है।आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद सभी गाँव मुख्य सड़को से जुड़ गया है।बिजली भरपुर रहता है।
बड़हरा विधायक ने जोर देते हुए कहा कि बड़हरा मे एक से एक लोग अपनी दावेदारी ठोक रहे है,लेकिन बड़हरा बिकने वाला जगह नही हे,बल्कि मर्दांनगी दिखाने वाला जगह है। उन्होने कहा कि मै सात बार से बड़हरा का विधायक हूँ और मै सिर्फ जनता की सेवा करने के लिए विधायक बनता हूँ,लूटने के लिए नही।
भारतीय जनता पार्टी जिसको सिंबल देगी वह चुनाव लड़ेगा।
कार्यक्रम मे बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, विधानसभा पालक धीरज सिंह,मंडल प्रभारी रणजीत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,रामाकांत सिंह,मनोरंजन तिवारी, रामायण सिंह,अभय सिंह,उज्जवल सिंह,पप्पु सिंह,संदीप सिंह,रामबाबु पांडेय,राजेश तिवारी, यशवंत सिंह,आशुतोष पाठक,बबन सिंह,राजेंद्र सिंह,भूषण सिंह,राधेश्याम सिंह,कृष्णा सिंह,राधेश्याम बिंद,बबलू सोनी,अनील चंद्रवंशी, देवचरण बिंद सहित बड़हरा मंडल पदाधिकारी,सक्रिय कार्यकर्ता सभी बूथो के सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने शेखपुरा जिले को दी 133 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 172 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

23 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का डीएम और विधायक ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:आरा-बक्सर विधानपरिषद उप चुनाव हेतु भाजपा जिला कार्यालय मे हुई एनडीए की बैठक।

rktvnews

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तृतीय हिंदी सलाहकार समिति की हुई बैठक।

rktvnews

डालमिया सीमेंट ने ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के तहत पूर्वी भारत के 400 से अधिक अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment