RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:मेला क्षेत्र में डेकोरेटिव, डिजाइनर लाइट्स रंग-बिरंगे स्पाईरल व आकर्षक तोरण द्वार भव्यता का प्रतीक।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला,2025 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को विभिन्न रंगीन लाइटों से सजाने का कार्य किया गया है। साथ ही सभी विद्युत पोलों को स्पाईरल लाईट से सुसज्जित किया गया है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में रंग-बिरंगे छोटे-छोटे विद्युत बल्बों की लड़ी लगायी गयी है एवं तोरण द्वार का निर्माण किया गया है।
इसके अलावा मेला क्षेत्र में डेकोरेटिव लाइट, डिजाइनर लाइट व रंग-बिरंगे स्पाईरल लाईट से सुसज्जित विद्युत पोल की सुंदरता परस्पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। सिर्फ इतना हीं नहीं इसकी सुन्दरता रात्रि के समय देखने से ऐसा लगता है मानो किसी समारोह या उत्सव में पहुँचे हो। वर्तमान में मंदिर के आस-पास के क्षेत्र, शिवगंगा तट, नेहरू पार्क, बाजार एवं कावड़िया पथ, रुटलाइन व मेला क्षेत्र के अन्य जगहों पर इन लाईटों को जगमगाते हुए आसानी से देखा जा सकता हे। जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला में इन लाईटों को लगाने का मुख्य उद्देश्य यहाँ आए कांवरियों को सुखद अनुभूति प्रदान करना हैं; ताकि यहाँ के साज-सज्जा और सुन्दरता उनके मानस पटल में अविस्मरणीय रूप से लम्बे समय तक अंकित रह सकें।

Related posts

मध्यप्रदेश:एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु 8 जनवरी तक होंगे ऑनलाइन आवेदन।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप तथा असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का लिया लोकार्पण।

rktvnews

राजस्थान के राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से की मुलाकात।

rktvnews

हौसले और जज्बे से भविष्य संवार रहीं हैं गांव की महिलाएं ,इनकी सफलता में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का महत्वपूर्ण योगदान।

rktvnews

बिहार :भोजपुर: चित्रगुप्त परिवार का वार्षिक सहभोज सफलता पूर्वक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment