
मुख्यमंत्री द्वारा मुफ्त बिजली की घोषणा पर जताया आभार।
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 जुलाई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के लोगों के लिए मुफ्त बिजली की घोषणा पर आरा जदयू महानगर के जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता देवी दयाल राम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आरा की जनता के तरफ से आभार को प्रकट किया है।
प्रवक्ता देवी दयाल राम ने कहा कि मुख्यमंत्री की आम जनमानस के हित में की गई यह घोषणा भविष्य में एक मिल के पत्थर के रूप में साबित होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की बिहार के विकास और यहां की जनता के लिए उनकी सकारात्मक सोच लगातार विपक्षीय पार्टियों पर एक करारे हमले के समान है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार द्वारा आम जनमानस के साथ साथ सभी वर्ग की महिलाओं एवं दलित महादलित समुदायों के उत्थान हेतु निरंतर की जा रही घोषणाओं से फिर वो चाहे महिला आरक्षण की बात हो या सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में राशि की बढ़ोत्तरी किए जाने और सभी वर्ग के लोगों को घरेलू बिजली उपयोग में हर माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने की घोषणा हो। इन सभी से बिहार की जनता के दिलों में उनकी बिहार के एक मुखिया के रूप में एक सशक्त राजनेता की छवि को स्थापित किया है।
