RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा अल्ताफ मलिक से दुर्व्यवहार पर दोनों पक्षों में हुआ सुलहनामा : प्रो नरेंद्र कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जुलाई।बीते दिन जैन कॉलेज में वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ मलिक पर जैन कॉलेज के ही कर्मचारी लखदेव सिंह उर्फ़ साधू जी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के आलोक में गुरुवार को प्रधानाचार्य कक्षा में वाणिज्य विभाग विभागाअध्यक्ष डॉ अल्ताफ मलिक व लखदेव सिंह उर्फ साधु जी तथा सभी विभाग के विभागाअध्यक्षों एवं शिक्षकों के साथ आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें इस घटना का विरोध कर रहे आइसा छात्र नेताओं को भी सम्मिलित किया। दोनों पक्षों से गहन पूछताछ की गई तथा विचार विमर्श किया गया। ज्ञात होगी इस घटना के दिन ही कुछ समय में लखदेव सिंह का लिखित माफीनामा डॉ अल्ताफ मलिक को दिया गया था जिस पर अल्ताफ मलिक ने भी लिखित रूप से उनकी माफी को स्वीकार कर लिया था आज की पूछताछ की प्रक्रिया में भी डा मलिक अपने माफी प्रदान करने के निर्णय पर कायम रहे। उपस्थित सारे शिक्षक एवं कर्मियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता हुआ। जिसमें लखदेव सिंह ने हलफनामा प्रस्तुत करने पर अपनी सहमति दी कि भविष्य में यदि डॉक्टर अल्ताफ मलिक, इस घटना के गवाह विद्यार्थी या विरोध करने वाले आइसा संगठन के छात्र नेता के साथ यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी लखदेव सिंह की होगी। इसके बावजूद भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रधानाचार्य ने एक पांच सदस्य जांच समिति का गठन किया है जो सारी बातों की समीक्षा के आधार पर अपना प्रतिवेदन 15 दिन के भीतर प्रधानाचार्य को देगी जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय का शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने स्वागत किया गया है।

Related posts

ओला सेलिब्रेट्स इंडिया कैंपेन के मुहूर्त महोत्सव में अब सिर्फ 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिलेगी ईवी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से समय पर मिला जीवनदायक उपचार।

rktvnews

दुर्लभ बीमारियों के बोझ तले कहराते मरीज।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में पथ निर्माण कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

कर्मचारी पेंशन योजना 1995 में संशोधन किया गया है, जिससे 6 महीने से कम सेवा वाले सदस्यों को निकासी का लाभ प्रदान किया जा सके; संशोधन से प्रत्येक वर्ष कर्मचारी पेंशन योजना के 7 लाख से अधिक सदस्यों को लाभ मिलेगा।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री से मत्स्यजीवी सहकारी संघों के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment