RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संघर्ष सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों में किया गया फल वितरण।

सहार/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अक्टूबर। रविवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति द्वारा खैरा बजार में छठ व्रतधारियों के बीच में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नारियल कलसूप फल एवं अन्य सामग्री सैकड़ों व्रतधारियों में वितरण किया गया। संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार चांद और नवीन राय ने कहे कि आपसी समरसता और सदभाव को जीवंत रखने के लिए एवं आस्था के प्रति श्रद्धा भाव के साथ सेवा की दृष्टिकोण से नित्य वर्ष वितरण करने का कार्य किया जाता है। व्यवस्था के अभाव में बहुत ऐसे व्यक्ति पर्व और खुशहाली मनाने से वंचित रह जाते है जिसको लेकर हमारा संस्था का एक छोटा सा प्रयास रहता है वैसा व्यक्ति को भी अवसर प्रदान हों। फलदान वितरण कार्यक्रम में अवध नन्दन मौआर, सचिव सुजीत कुमार,सोनू मिश्रा,सुरेन्द्र सिंह, पंकज सिंह,रंजीत मौआर, चंदन सिंह, बंटी राय,संजय राय,विकाश कुशवाहा,रंजीत कुशवाहा,चितरंजन सिंह,सुशील तिवारी,मनोज राय सम्मिलित रहें।

Related posts

डा एस के सिंह विद्यावाचस्पति (पीएचडी) उपाधि से नवाजे गये-डा जे बी पाण्डेय।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों से भेंट कीं।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा -गैंगस्टर्स के विरूद्ध चलाएं विशेष अभियान -अपराधियों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024 की संस्थागत श्रेणी के लिए 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश को चुना गया।

rktvnews

हनुमानगढ़:मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

ग्वालियर:डेंगू नियंत्रण को लेकर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment