RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित आईसीडी एवं इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)01 जून। उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) एवं बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान मंत्री ने आईसीडी बिहटा में कंटेनर हैंडलिंग, माल परिवहन एवं अन्य परिचालन गतिविधियों का अवलोकन किया तथा वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत उन्होंने ने बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज एवं आधुनिक प्रसंस्करण सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो कृषि एवं खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उनकी भंडारण क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सेंटर में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर इसकी कार्यप्रणाली और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन में इसकी भूमिका के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यह सेंटर कृषि उत्पादों के बेहतर संरक्षण, प्रसंस्करण एवं निर्यात को बढ़ावा देने के माध्यम से किसानों और कृषि-आधारित उद्यमों के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में आधुनिक औद्योगिक, लॉजिस्टिक एवं कृषि प्रसंस्करण अवसंरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण, बेहतर आधारभूत संरचना तथा निवेश को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विभिन्न पहलें की जा रही हैं, जिससे रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास को गति मिल रही है। यह भ्रमण बिहार सरकार की औद्योगिक विकास, निर्यात संवर्धन तथा कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

भिण्ड में विकास की बयार बह रही है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बांग्लादेश जल रहा है, लेकिन हौसले बुलंद हैं!

rktvnews

स्वच्छ दीपावली: अव्यवस्था से स्वच्छता तक।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष बनाए गए डा महेन्द्र मधुकर।

rktvnews

पटना:आदर्शवादी शिक्षाविद और भाव-प्रवण कवि थे मेजर बलबीर सिंह ‘भसीन’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:नए साल में जन्मदिन की पार्टी में युवक को लगी गोली, सर्जन डॉ विजय गुप्ता ने बचाई जान।

rktvnews

Leave a Comment