RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)13 अगस्त।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बक्सर एवं डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कुल 88 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई हैं। जिसमे कुल 23 प्रतिष्ठानो में अनियमितता पाई गई है। कुल 05 प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति निलंबित किया गया है एवं कुल 17 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 05 निलंबित प्रतिष्ठानों पर कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन उर्वरक कितना खपत हुआ है एवं कितना स्टॉक में अवशेष बचा हुआ है, का अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उर्वरक विक्रय में अनियमितता की शिकायत पर जीरो टॉलरेंस नीति का अनुपालन किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया यूरिया वितरण अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, सदस्य विधान सभा राजपुर के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में मानवाधिकार विषय पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

महेंद्रगढ़:जिला के नए कलेक्टर रेट पर 25 तक कर सकते हैं दावे व आपत्तियां!डीसी कार्यालय व वेबसाइट पर दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव।

rktvnews

मुख्य सचिव के पत्र पर हो FIR, पूरे मामले की CBI जांच कराएं चंपई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से नमामि गंगे अभियान में सहभागिता का किया आव्हान।

rktvnews

भोजपुर: वैश्विक शिव शिष्य परिवार के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने एनसीजीजी द्वारा आयोजित जम्मू एवं कश्मीर प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए फील्ड प्रशासन में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के सातवें बैच के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment