RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के बैनर तले शंकर प्रसाद श्रीवास्तव की 18 पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)08 जून।बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के बैनर तले लोकप्रिय कर्मचारी नेता, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट बिहार पटना के पूर्व राज्याध्यक्ष, सह बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के पूर्व संयुक्त सचिव का0 शंकर प्रसाद श्रीवास्तव की 18 वी पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय मिल रोड़ पानी टंकी पूर्वी गुमटी आरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष रामानन्द सिंह ने की। सर्वप्रथम का0 शंकर प्रसाद के तैलीय चित्र पर माला और पुष्प अर्पित किया गया, और काo प्रसाद की आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया,कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने किया।विषय प्रवेश में वक्ताओं ने कहा की आज केन्द्र से लेकर राज्य की सरकार तक कर्मचारियों की सेवा शर्त में बदलाव और सुविधाओं में कटौती, सहित पुराना पेंशन, के जगह nps,यूपीएस, सहित स्थाई रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति, होना चाहिए, ठेका प्रथा बंद हो, सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण बंद हो, 08 वाँ वेतन आयोग का गठन किया जाये।
इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न सेवा संघों,ट्रेड यूनियन, और संघ महासंघ के लोगों ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि लोकप्रिय कर्मचारी नेता शंकर प्रसाद के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर गर्व महसूस करते हैं, हमारे लोकप्रिय नेता कभी भी किसी के सामने झुककर सरकारी दायित्वों का निर्वहन नहीं किया, हमेशा निडर,निष्पक्ष, निष्ठावान होकर सरकारी दायित्वों और संघ महासंघ के साथ मिलकर कार्य को करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। हमें आज उनसे शिक्षा लेने की जरूरत है।कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो में जानकी प्रसाद, रामानन्द सिंह जिला अध्यक्ष सुमन जी, जिला सचिव, अवधेश पासवान, उपाध्यक्ष रमेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष, धर्म कुमार, जिला सचिव प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट, मोहम्मद शमीम, जिला सचिव मलेरिया छिड़काव हरबंस,कुमार, सुधा डेयरी कर्मी बाल मुकुंद, चौधरी जिला सचिव aictu, छोटे जी, केदारनाथ सिंह, कार्यालय सचिव, कर्मचारी महासंघ गोप गुट, दीपक, कमलेश यादव, तेज नारायण, मुकुल कुमार, संजय कुमार, चौकीदार संघ रविन्द्र ,जितेन्द्र, वीरेन्द्र मिस्र, शिक्षक संघ गोप गुट, सहित अन्य थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सभी तकनीकी पदाधिकारियों संग की गई बैठक।

rktvnews

04 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:मंजू राजपाल ने किया पदभार ग्रहण,शासन सचिव, सहकारिता विभाग एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का संभाला पदभार।

rktvnews

विधानसभा आम चुनाव-2023- अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नया रिकॉर्ड एक सप्ताह में 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त 2018 में पूरी आचार संहिता के दौरान( 65 दिन) हुयी थी 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त।

rktvnews

भोजपुर:आइसा ने नफरत और नई शिक्षा नीति के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वान,नई कमिटी गठित।

rktvnews

बागपत:एलिम्को कानपुर व सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित।

rktvnews

Leave a Comment