RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई ‘कॉसमस लाइफस्टाइल प्रा० लि०’ का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)15 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार वस्त्र एवं चर्म नीति, 2022 के अंतर्गत मुज़फ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई ‘कॉसमस लाइफस्टाइल प्रा० लि०’ का उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री ने यूनिट का निरीक्षण करते हुए बैग निर्माण कार्यों को देखा और उनकी गुणवत्ता की प्रशंसा की। साथ ही निर्माण कार्य में संलग्न लोगों का उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को प्रोत्साहित कर औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। इसके लिए बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति बनाई गई है, जिसमें निवेशकों की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि यह औद्योगिक इकाई उच्च गुणवत्ता वाले, कम कीमत के बैग और उनसे संबंधित सहायक उपकरणों का निर्माण कर रही है। यहां लगभग 1200 लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। इस इकाई को बिहार वस्त्र एवं चर्म नीति, 2022 के अंतर्गत कुल 05 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिस पर कुल 37 करोड़ रुपये का निवेश कर यह संयंत्र स्थापित किया गया है।

Related posts

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा आइए जन औषधि के लिए एक जन-आंदोलन बनाएं
पीएमबीजेपी ने पिछले 10 वर्षों के दौरान नागरिकों के लिए लगभग 30,000 करोड़ रुपये की बचत की है।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।

rktvnews

दिल्ली-हावड़ा बुलेट ट्रेन के लिए बिहार में भूमि अधिग्रहण शुरू होगा!पटना से दिल्ली जाने में 3 घंटे का समय लगेगा।

rktvnews

रायपुर : ‘साय वही जो साया दे’ : कैलाश खेर

rktvnews

नवादा:जिला-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 के सफल आयोजन हेतु बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्वदेशी जागरण मंच दक्षिण बिहार द्वारा आयोजित हो रहे प्रान्तीय आयोजन की तैयारी के संबंध में की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment