RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल पोत में से पहला अर्नाला पोत सौंपा गया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 08 मई।गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित आठ पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल पोत (एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट) में से पहला पोत ‘अर्नाला’ 08 मई 25 को एलएंडटी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली में भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
इस युद्धपोत को जीआरएसई ने लार्सन एंड टुब्रो शिपयार्ड के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अनुसार डिजाइन और निर्मित किया है जो सहयोगात्मक रक्षा विनिर्माण में हुई प्रगति को दर्शाता है।
अर्नाला का नाम महाराष्ट्र के वसई में स्थित ऐतिहासिक किले ‘अर्नाला’ पर रखा गया है, जो भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रतीक है। 77 मीटर लंबा यह युद्धपोत, डीजल इंजन-वॉटरजेट संयोजन द्वारा संचालित भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत है। जहाज को पानी के नीचे निगरानी रखने, तलाश और बचाव कार्यों और कम तीव्रता वाले समुद्री संचालन (एलआईएमओ) के लिए तैयार किया गया है। यह जहाज तटीय जल में एंटी-सबमरीन वारफेयर संचालन में सक्षम है, साथ ही यह माइन बिछाने की उन्नत क्षमता से युक्‍त है। एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट पोत के शामिल होने से भारतीय नौसेना की उथले पानी की पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता में बढोतरी होगी।
अर्नला की सुपुर्दगी 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ स्वदेश में जहाज़ निर्माण के भारतीय नौसेना के लक्ष्‍य और सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण पर आगे बढ़ने की दिशा में एक और महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है।

Related posts

पितृपक्ष मेला के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया विष्णुपद देवघाट का निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बोहाग बिहू पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : हाईवा जैसी भारी वाहनों को आसानी से ऑपरेट करती है जेसीबी दीदी।

rktvnews

भोजपुर:आंबेडकर जयंती पर भाकपा माले, आइसा और आरवाईए ने निकाला समता संघर्ष मार्च।

rktvnews

मिशन गवर्निंग बोर्ड ने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) की कार्यान्वयन रणनीति और समयसीमा को अंतिम रूप दिया।

rktvnews

Leave a Comment