*प्रिंस कुमार पांडे बने आरा आइडल की आवाज
*सीनियर पेंटिंग कॉन्टेस्ट में संजू कुमारी ने पहना जीत का ताज
*सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय में किया गया सम्मानित।
आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह),15 मई।एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी भोजपुर के छात्र छात्राओं ने म्यूजिक एंड आर्ट प्वाइंट के बैनर तले आरा आइडल के फाइनल कंपटीशन में डांस पेंटिंग एवं सिंगिंग इवेंट्स में हिस्सा लेकर अपनी जीत का परचम लहराया।
शनिवार को आरा के नागरिक प्रचारिणी सभागार में आयोजित आरा आइडल के फाइनल कंपटीशन तक पहुंचने के लिए प्राइमरी, जूनियर, सब जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में विद्यालय के कुल 10 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था जिन्होंने ऑडिशन देकर क्वार्टर फ़ाइनल तथा सेमीफाइनल के बॉर्डर को पार करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था।
सीनियर सिंगिंग ग्रुप के विद्यालय के कक्षा – IX के छात्र प्रिंस कुमार पांडे, पिता उमाशंकर पांडे, ग्राम+पोस्ट- शिवपुर ने सीनियर सिंगिंग कंपटीशन के कुल 36 प्रतिभागियों को मात देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर आरा आईडल की आवाज बनने का काम किया। इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार गौरवान्वित होते हुए प्रिंस कुमार पांडे को बधाईयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निश्चय ही इस उपलब्धि को अर्जित कर प्रिंस कुमार पांडे ने अपने माता-पिता गुरुजनों के साथ-साथ अपने क्षेत्र के समस्त शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों के मान सम्मान को ऊंचा बनाए रखने का काम किया ।
सीनियर पेंटिंग कंपटीशन में कक्षा X की छात्रा संजू कुमारी, पिता प्रवीण कुमार, ग्राम-इटौन्हा ने संदेशात्मक एवं अद्भुत चित्रकला का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल करने का काम किया। वहीं सीनियर डांस ग्रुप में कक्षा-IX की छात्रा मौली वर्मा, सब जूनियर डांस ग्रुप में कक्षा-V की छात्रा छाया कुमारी, कक्षा-V की छात्रा कुमारी अनन्या एवं प्राइमरी डांस ग्रुप के कक्षा तीन की छात्रा और अर्शिता कुमारी समेत सभी प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी जीत का परचम लहराया।
सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह ने विद्यालय के चेतना सत्र में सम्मानित करते हुए उन्हें बधाईयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने का काम किया उन्हें भी निदेशक महोदय द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य ए.के. घोष समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी डॉ नंदकुमार सिंह ने बधाइयां देते हुए कहा कि इस जीत के पीछे आप सभी की विद्वता, अथक मेहनत और लगन ही है जो बच्चों को हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहराने में सहायक सिद्ध हो रहा है । खासतौर पर उन जागरूक अभिभावकों के सहयोग को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता जो हमेशा अपने बच्चों के प्रति सजग रहते हैं एवं उनके अभिरुचियों का ध्यान रखते हुए उनकी हौसला अफजाई करने का काम करते हैं। मैं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं ।

