RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:जिला स्कूल परिसर में बना अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय को सौंपा गया।

RKTV NEWS/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)29 अप्रैल ।जिले में खेलों को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने जिला स्कूल परिसर में निर्मित अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय को हस्तांतरित कर दिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने आधिकारिक पत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के उपाध्यक्ष को सौपा।
कार्यक्रम मेंनगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव,एसडीएम सदर श्वेता भारती सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस कॉम्प्लेक्स की सुविधा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी खुली रहेगी। हालांकि आम जनता को इसके उपयोग के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा।
इस अवसर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों में प्रो. शिरीष मिश्रा उपाध्यक्ष, स्पोर्ट्स बोर्ड ने कहा कि अब राष्ट्रीय स्तर के भी इनडोर गेम आयोजित की जाएगी और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में जल्द ही विभिन्न प्रकार के खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। कुलानुशासक प्रो. प्रसून दत्त ने कहां कि ऐसे आयोजनों से विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश पात्रा ने किया वही आभारा प्रदर्शन डॉ. सपना सुगंधा (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन विज्ञान विभाग) ने किया। इस मौके पर प्रो. प्रणवीर सिंह (संयोजक, आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चित प्रकोष्ठ), डॉ. राकेश पाण्डे, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. उपमेश तलवार एवं डॉ. सुनील दीपक घोडके सहित खेल बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद थे। विश्वविद्यालय के उत्साहित विद्यार्थियों में राज नंदनी, आदर्श कुमार, युवराज, पुरूषोत्तम, शिवानी और मनीषा सहित कई छात्र भी शामिल थे।
यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जिले में युवाओं के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधाओं का केंद्र बनेगा तथा खेल प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाएगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:मतदान के दिन ड्यूटी में होने पर 4 विभागों के शासकीय सेवक डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

भोजपुर: परख द्वारा वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को ले नगर निगम सभागार में की गई परिचर्चा।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

18वीं लोक सभा के चौथे सत्र की कार्य उत्पादकता लगभग 118 प्रतिशत रही: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

देवघर: जीवन में एक नेक इंसान और नागरिक बनें विद्यार्थी: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

Leave a Comment