RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाजपा किसान मोर्चा भोजपुर द्वारा किसान नेता नरेश टिकैट का किया गया पुतला दहन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)29 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय के नेतृत्व मे किसान नेता नरेश टिकैट के बयान के विरोध मे आरा स्टेशन समीप त्रिभुआनी मोड़ पर पुतला दहन किया गया। किसान नेता का विरोध और पुतला दहन कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी बस स्टैंड से भाजपा किसान मोर्चा कार्यकताओ और नेताओ के मार्च से हुआ।। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नरेश टिकैट के विरोध मे विभिन्न नारे लगाते हुए आगे बढे़ और त्रिभुआनी मोड़ पर पुतला दहन किया।
उक्त अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय सहित नेताओं ने कहा कि पाकिस्तानी आंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों का धर्म पूछकर नृशंस हत्या के विरोध में भारत सरकार द्वारा सिंधु नदी जल समझौता को रद्द करने पर जहां पूरा देश भारत सरकार के साथ खड़ा है, वहीं छद्म किसान नेता नरेश टिकैत द्वारा सिंधु नदी जल के लिए उमड़ा पाकिस्तान प्रेम ये दर्शाता है ये रहते भारत में भले हों किन्तु इनके मन में पाकिस्तान ही है। इनके बयान के विरुद्ध देश व्यापी पुतला दहन के अन्तर्गत भोजपुर जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में आरा त्रिभुआनी मोड़ पर पुतला दहन किया गया।नेताओं ने कहा कि एक तरफ पहलगांव की घटना से पूरा देश ही नही विश्व हतप्रभ है और विश्व के कोने-कोने से घटना की निंदा और आतंकवाद को खत्म करने की आवाज उठ रही है। पूरा देश एकता का परिचय दे रहा है,वही देश के अन्दर ही कुछ पाकिस्तान और आतंकवादियों के हितैषी बैठ कर देश को क्षति पहुंचाना चाहते है।वैसे लोगो को चिह्नित कर सरकार कठोर कारवाई कर रही है। हम सभी ऐसे लोगो का हमेशा विरोध करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रहलाद राय प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा, डॉक्टर हरेंद्र पाण्डेय प्रदेश कार्य समिति सदस्य, वरुण सिंह, संजय कुमार सिंह, अविनाश कुमार, अखिलेश मिश्र, अभिमन्यु सिंह, विनय मिश्रा, महावीर प्रसाद, विनय बेलाउर, ब्रजेश पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Related posts

भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने के लिए बजट में वृद्धि।

rktvnews

पशुपालन और डेयरी विभाग ने पशुधन और डेयरी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 मनाया।

rktvnews

भोजपुर: 18 जनवरी तक बंद रहेंगे जिले के वर्ग 08 तक के सभी विद्यालय, डीएम ने दिए आदेश।

rktvnews

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ : द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को

rktvnews

रेप्को बैंक ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

rktvnews

भोजपुर:सोहरा मे हुई हत्या पर बड़हरा विधायक का कड़ा रूख, प्रशासन से जल्द कारवाई करने की कही बात।

rktvnews

Leave a Comment