RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वैष्णवी कला मंच के कलाकारों का किया गया सम्मान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अप्रैल।आरा में आये हुये डिजिटल कृष्ण लीला की प्रस्तुति करने वाले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के वैष्णवी कला मंच के कलाकारों का आज शहर के प्रसिद्ध फीजिशीयन, समा सेवियों एवं कलाकारो के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय मैना सुन्दर धर्मशाल में सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सभी सम्मानित आतिथियो एवं कलाकारो को सभा स्थल पर शुभ्राज जैन ने स्वागत किया जिसमें मुख्य अतिथी डा . के एन सिन्हा एवं विशिष्ठ अतिथी डा.मदन मोहन दिवेद्धी की गरिमाई उपस्थिती रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक प्रकाश जैन तथा मंच का संचालन समाजसेवी सह समाजिक कार्यकर्ता श्री कृष्णलीला समिति के सलाहकार समिति सदस्य अमरदीप कुमार जय नें किया एवं धन्यवाद ज्ञापन निशी जैन ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि यह श्री कृष्ण लीला मंडली, शाहाबाद जनपद को आनंद विभोर एवं भावुक कर अब जा रही है तो हमारा भी एक कर्तव्य है कि भावभीनी, सम्मान कर विदाई की जाए। हर साल इनका इंतजार रहेगा और हम लोग स्वागत के लिए तैयार रहेंगे। दीपक जैन ने कहा कि सारे कलाकारों की प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रही। सबका धन्यवाद ज्ञापन करते हुए निशी जैन ने कहा कि हम लोग इस धर्मशाला में हमेशा उनके स्वागत के लिए सारी तैयारी के साथ तैयार रहेंगे। डॉ मदन मोहन द्विवेदी ने कहा कि ये सारे कलाकार हमारे भाई के समान है ,क्योंकि हम सब भी तो कलाकार ही हैं। मंच संचालन प्रसिद्ध समाजसेवी अमर दीप ने किया तथा इस कार्यक्रम में शुभ्राज जैन ,विनोद कुमार ओमप्रकाश श्रीवास्तव , राजू यादव छोटू यादव आदि भी उपस्थित रहकर सहयोग किया।
सम्मान पाने वाले कलाकारों में राहुल कुमार ( कंस ) निदेशक , मोहनी ठाकुर , राहुल कुमार ( ll ) लक्ष्मण , राहुल कुमार ( lll ) ब्यवस्थापक एवं लीला सुरक्षा प्रमुख , बुलवुल सखी , ऋतिका कक्कड़ , अनुषंका , गुड्डू सुदामा , प्रियांषु सखी , अर्पिता देवकी , सुहानी यशोदा , पायल , लड्डू कृष्ण , आरु सखी , जतिन काली , अजय सखी , चिकू सखी , काब्या सखी , अनमोल सखी , कृष्णा सखी आदी शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: अपराध की योजना बना रहे अपराधी, चढ़े पुलिस के हत्थे।

rktvnews

रायपुर:हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह के चुनाव संपन्न, राजकुमार अध्यक्ष, गायत्री सचिव और प्रदीप कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:न्यायालय जिला दंडाधिकारी ने 37 अपराधकर्मीयों पर नोटिस किया निर्गत।

rktvnews

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उमाशंकर साहू ने विधि मंडल के सदस्य पत्रकार नरेंद्र सिंह की जन्म दिन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

माथे पर पगड़ी और गले में चुनरी धारण कर पारंपरिक रूप से किया मां दुर्गा का विसर्जन।

rktvnews

Leave a Comment