RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

रायपुर : दशम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)21 जून।दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्व मांगलिक सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं महासमुन्द जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने विभिन्न योग मुद्राओं में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी योगाभ्यास किया। इस वर्ष 2024 की थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री बघेल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी न किसी रूप में हम योग करते आ रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन के लिए योग वरदान है। हम सभी को हर दिन नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर एक नया रूप दिया। आज पूरा विश्व योग कर रहा है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी योग का संदेश दिया है। इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं।
इस इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत लक्ष्मण पटेल,पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डा विमल चोपड़ा, पवन पटेल, पार्षद देवीचंद राठी, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक,स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 77वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आईआईपीए में “सुशासन के लिए एआई” विषय पर 5वें डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान में एआई को व्यापक भलाई के लिए एक शक्ति के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

rktvnews

भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर जैन धर्मावलंबियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 फरवरी 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आहुतियां दीं :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारत ने पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन की उल्टी गिनती शुरू की।

rktvnews

Leave a Comment