
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)14 अप्रैल।आज स्थानीय सदर अस्पताल परिसर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर संविधान निर्माता एवम् भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई साथ साथ,आम जनता के बीच मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह संयोजक गांव गरीब चेतना मंच आरा भोजपुर के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने किया सर्व प्रथम बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भोजपुर जिला सिविल सर्जन प्रभारी सह जिला स्वास्थ्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बाबा साहब भीम राव आंबेडकर हमारे देश के ही नहीं विश्व में शिक्षाविद्, अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते है।उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा गया कि जनहित और राष्ट्रहित में आजाद भारत के संविधान निर्माता बनकर और अपना संघर्ष के बदौलत पठन पाठन से लेकर भारत रत्न का सम्मान, संसाधन विहीन समाज के उत्थान के लिए दूरदृष्टा और उनका आदर्श सबसे निचले स्तर पर जीवन बसर करने वाले मेहनतकश , दलित, महादलित लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है और संवैधानिक अधिकार दिया है जो ऐतिहासिक और प्रेरणा श्रोत है। डॉ के एन सिन्हा,डॉ अभय आनंद एवम् डॉ मो कलीम ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जयंती समारोह पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए प्रेरणा का दिन है। बाबा साहेब के संघर्ष ने नव जवान, किसान,छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने और उनका सामाजिक, राजनीतिक , आर्थिक ,शैक्षणिक जीवन और ऐतिहासिक योगदान देशहित में अनुकरणीय है । पूर्व वार्ड पार्षद विनोद गुप्ता ने कहा कि आजाद भारत के बिहार प्रदेश में संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर का देन है कि हम सभी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग को पंचायती राज हो चाहे नगर निगम में मुखिया, सरपंच मेयर अति पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति को आरक्षण मिला और जनप्रतिनिधि बने हैं ऐसे महामानव बाबा साहब को शत शत नमन करते हैं। समारोह के अंत में अतिथियों को धन्यवाद देते हुए डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के उच्च शिक्षा के लिए न्यूयार्क 20 जुलाई 1913 में, 1931 में महात्मा गांधी से मुलाकात होना ,11/10/1951 में मंत्री मंडल से इस्तीफा देना, 1956 में बौद्ध धर्म ग्रहण किया ,बाबा साहब की अनेकों घटना का विस्तार से चर्चा करते हुए, अतिथियों के सम्मान के साथ समारोह का समापन किया। इस अवसर पर प्रमुख लोगों में पंकज कुमार, शशि जी, रणधीर कुमार, दिलीप कुमार, आर के ,लक्ष्मण शर्मा , जितेंद्र पांडे लाल बाबू पासवान, धीरज कुमार बीरेंद्र कुमार,अब्दुल ,बहाव ,मो सलीम, रामप्रवेश राम, मनोहर लाल कौशल किशोर , राहुल कुमार,शशि जी आदि उपस्थित थे।
