RK TV News
खबरें
Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के निधन पर नम ऑखों से शुभचिंतकों ने दी श्रृद्धांजलि।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 सितम्बर। रंगकर्मी से पत्रकार बने नामचीन कलाकार, प्रेस क्लब आरा के अध्यक्ष और “आज” हिंदी दैनिक के ब्यूरो चीफ रहे वरिष्ठ पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के असामयिक निधन से पत्रकारों, रंगकर्मियों और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने समकालीन तापमान में भी पत्रकारिता की थी। रजनीश त्रिपाठी के अचानक और असमय देहावसान से कलाकार एवं पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनका इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा था। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वे इतनी जल्दी विदा हो जायेंगे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार राकेश मंगल सिन्हा, संजय कुमार ओझा, मिथिलेश्वर प्रसाद सिंहा उर्फ बुलेट, दिलीप कुमार ओझा, हरेंद्र तिवारी, विकास पांडे, हरेराम लाल, छोटक लाल, फिरोज शाह, मुन्ना शाह आदि शामिल हैं। विदित हो कि शनिवार को उनका निधन पीएमसीएच पटना में चिकित्सा के दौरान हो गया। रविवार को पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार रजनीश त्रिपाठी। उनके इकलौते पुत्र ने आरा के गांगी स्थित मुक्तिधाम पर अश्रुपूर्ण नेत्रों से मुखाग्नि दी। पत्रकारों, रंगकर्मियों, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के भोजपुर जिलाध्यक्ष सह भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सांसद सुदामा प्रसाद सहित कई राजनेताओं ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मुक्तिधाम पर ही दिवंगत आत्मा की चिर शांति हेतू श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया।

Related posts

राष्ट्रपति राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित मानवाधिकार दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

सारण:माँ की आँखों में राहत, गोद में मुस्कान: सारण की माताएँ अब सुरक्षित प्रसव को दे रही प्राथमिकता, गूंजी किलकारियां।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत विकास हेतु क्लस्टर योजना की प्रगति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

मीडिया प्रतिनिधियों के समग्र कल्याण की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति।

rktvnews

पटना: दस दिवसीय बिहार सरस मेले का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

बजट में महागठबंधन के घोषणापत्र के संकल्पों का होना चाहिए था समावेशन: माले।

rktvnews

Leave a Comment