RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने गीधा महादलित बस्ती मे सड़क का किया शिलान्यास।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अप्रैल।आज बड़हरा विधायक पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गीधा के दक्षिणी भाग महादलित बस्ती मे पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।गीधा पहुंचने पर विधायक का जनता द्वारा फूलमाला के साथ भव्य स्वागत किया गया। सभी ग्रामीण जनता द्वारा खुशी जाहिर करते हुए अपने विधायक के प्रति नारे लगाए गए।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बड़हरा विधानसभा की जनता से मेरा गहरा संबंध है।मै सेवा कार्य के लिए विधायक बना हूँ और हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के साथ रहता हूँ। बड़हरा विधानसभा का विकास तेजी से हो रहा है।आज क्षेत्र के लगभग सभी महत्वपूर्ण सड़क पूर्ण हो गए है या निर्माण मे है। सभी गाँवो को मुख्य सड़क से जोड़ दिया गया है।जहाँ भी कुछ कमी है,उसे पूरा किया जा रहा है।बाढ हो या आगजनी या कोई भी घटना हमेशा क्षेत्र की जनता का मदद किया जाता है। मुझे क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और साथ मिलता रहता है।
कार्यक्रम मे रमेन्द्र सिंह पैक्स अध्यक्ष,सोनु कुमार सरपंच,अरबिन्द पासवान, मनोज कुमार, बिनोद मांझी,राकेश बिंद,संजय पासवान, निशु सिंह,अनील पासवान सहित ग्रामीण जनता शामिल थी।

Related posts

बक्सर:छठ घाटों का निरीक्षण एवं नाव पर हुआ आकर्षक SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान,आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम।

rktvnews

दुमका:मादक पदार्थों के सेवन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने एवं इसके दुष्प्रभावों से बचाव के उद्देश्य दौड़ का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने 48वें राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के पोस्टर का किया विमोचन ,सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त को भेंट किया पोस्टर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

21 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment